{"_id":"5b7f050342c792464e176cbd","slug":"141535051011-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुटेसरा में युवकों में कहासुनी पर संघर्ष, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुटेसरा में युवकों में कहासुनी पर संघर्ष, कई घायल
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुटेसरा में संघर्ष, कई घायल
चरथावल। कुटेसरा में रेस लगाने वाले युवकों में हुई कहासुनी बृहस्पतिवार देर शाम संघर्ष में बदल गई। दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। कई राउंड फायरिंग और पथराव से मेन बाजार में अफरातफरी मच गई। संघर्ष में कई लोग घायल हो गए।
कुटेसरा गांव के युवक शाहरुख और नादिर में दोपहर रेस लगाते हुए पुरानी टशन को लेकर कहासुनी हो गई थी। मौके पर दौड़ लगाने वाले अन्य युवकों ने मामले में सुलहनामा करा दिया था। मामला शांत होने पर युवक घर लौट आए थे। बताया गया कि दोनों पक्षों की दुकान गांव के खारा कुआं पर मुख्य बाजार में है। बृहस्पतिवार शाम दिन की रंजिश के चलते दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। मौके पर हंगामा और मारपीट होती रही। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कई मौके पर कई राउंड फायरिंग और पथराव हुआ। दुकानों के शटर गिरते चले गए। कुछ ही देर में मामूली मारपीट की घटना संघर्ष में तब्दील हो गई। पथराव में बाजार से गुजरने वाले कई को चोटें आई। ग्रामीणों ने डायल 100 पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी राजकुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचें। उन्होंने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। घटना में अरशद, शाहरुख, शहजाद, सहराना और दूसरे पक्ष से गुल्लू घायल बताए गए है। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई। चौकी प्रभारी ने बताया कि दो युवकों में रेस लगाने को लेकर कहासुनी हो गई थी। पुलिस ने मौके से दो घायलों को हॉस्पिटल भिजवाया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। दरोगा ने फायरिंग की घटना से इंकार किया है।