फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रहमतपुर के मनोज को मिला गोकुल पुरस्कार

रहमतपुर के मनोज को मिला गोकुल पुरस्कार

Tue, 07 Aug 2018 12:25 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
रहमतपुर के मनोज को मिला गोकुल पुरस्कार
रहमतपुर के मनोज को मिला गोकुल पुरस्कार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सूबे की योगी सरकार ने दूध उत्पादन के लिए गोकुल पुरस्कार की घोषणा की है। जनपद के रहमतपुर निवासी मनोज कुमार को यह पुरस्कार मिला है। उसने दूध उत्पादन में सहारनपुर मंडल में प्रथम स्थान पाया है। वर्ष 2017-18 में मंडल स्तर पर सर्वाधिक दूध का उत्पादन करने के लिए गोकुल पुरस्कार की घोषणा हुई है। जनपद के भोपा क्षेत्र के गांव रहमतपुर निवासी दूध उत्पादक मनोज कुमार पुत्र वेदपाल सिंह को गोकुल पुरस्कार मिला है। अपने 19 दुधारू पशुओं से मनोज ने इस वित्तीय वर्ष में 39,358 लीटर दूध का उत्पादन कर सहारनपुर मंडल में पहला स्थान पाया है।


मुजफ्फरनगर डिपो को मिली स्कैनिया बस
मुजफ्फरनगर। जिले के यात्रियों के लिए तोहफा मिला है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बहुचर्चित स्कैनिया बस अब मुजफ्फरनगर डिपो से संचालित होंगी। यह बस मुजफ्फरनगर से लखनऊ के लिए चलेगी। डिपो के एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि बस रोजाना मुजफ्फरनगर से शाम 17:45 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेगी। यह बस 19.30 मेरठ से, 22:30 बजे मुरादाबाद से चलेगी। अलगे दिन प्रात: 6:30 बजे लखनऊ कैसरबाग बस स्टेशन पर पहुंचेगी। मुजफ्फरनगर से लखनऊ का किराया 1246 रुपए होगा। मुजफ्फरनगर से मेरठ का किराया 150 रुपये, बरेली का किराया 659 रुपये, शाहजहांपुर का 848 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। वापसी में रात सात बजे कैसरबाग बस स्टेशन से बस मुजफ्फरनगर के लिए प्रस्थान करेगी। डिपो के ईडीपी इंचार्ज अनुज त्यागी ने बताया गया कि यात्रियों को वातानुकूलित डीलक्स डिपो को पहली बार मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed