फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पॉलीथिन व अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया

पॉलीथिन व अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया

Tue, 17 Jul 2018 01:16 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
पॉलीथिन व अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया
अतिक्रमण करने वालों से जुर्माना वसूला
विज्ञापन

जानसठ। सरकार द्वारा पॉलिथीन पर प्रतिबंध को लेकर एसडीएम व नगर पंचायत द्वारा दुकानों पर अभियान चलाकर कुछ दुकानदारों के यहां से पॉलीथिन कब्जे में ली, जबकि दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से हजारों रुपये जुर्माना वसूल किया।
सोमवार को एसडीएम विजय कुमार ने नगर पंचायत ईओ ओमगिरि व पुलिस बल को साथ लेकर नगर में पॉलिथीन जब्त करने का अभियान चलाया। अभियान के तहत दुकानों से पॉलिथीन की चार थैलियां बरामद की। इस दौरान एसडीएम ने दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। उन्होंने चेताया कि अबकी बार दुकानों पर एक भी पॉलिथीन मिली तो, उनके खिलाफ एक लाख रुपये का जुर्माना और दो साल की सजा भी हो सकती है। नगर पंचायत ईओ ने दुकानों के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण करने वाले एक दर्जन से अधिक दुकानदारों से हजारों रुपये जुर्माना वसूल किया। दुकानदार फुरकान, सोनू, वाजिद, शहीद, इमरान आदि को ईओ ओम गिरि ने दोबारा अतिक्रमण करने पर मुकदमा दर्ज कर जेल भिजवाने की चेतावनी दी। अतिक्रमण हटाने वाली टीम में एसआई कर्मवीर सिंह, राजस्व निरीक्षक शियानंद, नगर पंचायत क्र्लक मोहम्मद इरफान, पवन कुमार वर्मा, जितेंद्र कुमार, सुशील कुमार, विनोद आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


पॉलीथिन पर प्रतिबंध को लेकर निकली रैली
चरथावल। कसबे में नगर पंचायत के अफसरों और कर्मचारियों ने पॉलिथीन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के लिए रैली निकाली। कस्बे के विभिन्न बाजारों में हर दुकानदार को कागज के लिफाफे में सामान बेचने के निर्देश दिए। सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय पर रैली का शुभारंभ अध्यक्ष सतेंद्र त्यागी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी अनूप राय के नेतृत्व में तमाम कर्मचारियों ने पूरे नगर में भ्रमण कर पॉलीथिन के खतरों से अवगत कराया। दुकानों पर जाकर टीम ने लिफाफे प्रयोग करने को कहा। उन्होंने दूरदराज से आने वालों को घर से बैग लेकर सामान खरीदने की सलाह दी। उधर, बाजार कला के दुकानदार तरुण गर्ग ओर बस स्टैंड पर मनीष गर्ग ने बताया कि 80 प्रतिशत दुकानदारों ने स्वयं पॉलिथीन से परहेज शुरू कर दिया है। छोटे और रेहड़ी खोमचा लगाने वाले दुकानदारों ने लिफ़ाफ़ों में समान देना चालू कर दिया है। रैली में लिपिक महेश प्रसाद, प्रदीप कुमार, सफाई नायक सुनील कुमार आदेश कुमार, रविन्द्र कुमार मौजूद रहे। योगी सरकार की इस पहल को आमजन के समर्थन मिल रहा है।

दुकानदार कपड़े के थैले व लिफाफे में देने लगे सामान
खतौली। पॉलिथीन पर प्रतिबंध का असर बाजारों में दिखाई देने लगा है। दुकानदारों ने ग्राहकों को कपड़े के थैले, कागज के लिफाफों में समान देना शुरू कर दिया है। इसके अलावा 50 माइक्रॉन से कम मोटाई वाली पॉलिथीन को भी दुकानदारों ने सामान देने के लिए रखनी बंद कर दी है। इनकी जगह दुकानदारों ने ग्राहकों को सामान देने के लिए 51 माइक्रॉन की मोटाई वाली पॉलीथिन का इस्तेमाल करना प्रारंभ कर दिया है। राजाराम मंडी में किराना के थोक दुकानदार एवं व्यापारी नेता राजेश जैन ने बताया कि उन्होंने सीएम की घोषणा के बाद ही पॉलिथीन का इस्तेमाल करना बंद कर दिया था। उन्होंने अपनी दुकान पर भी पॉलिथीन प्रतिबंध का नोटिस चस्पा कर दिया है।


सरकार का आदेश मानना तो पड़ेगा
राजाराम मंडी में पॉलिथीन के थोक विक्रेता नीरज कुमार ने बताया कि सरकार का आदेश तो मानना पड़ेगा। इसलिए उन्होंने प्रतिबंधित पॉलीथिन का सभी माल हटवा दिया है। पॉलिथीन के स्थान पर अब वे कपड़े के थैले बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed