{"_id":"5b2d44e24f1c1bae6e8b9752","slug":"141529693410-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइड नहीं देने पर हुई मारपीट में दो को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइड नहीं देने पर हुई मारपीट में दो को जेल भेजा
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइड नहीं देने पर हुई मारपीट में दो को जेल भेजा
खतौली। जिला बागपत के गांव रजवाड़ी निवासी चालक किरणपाल पुत्र नौबत सिंह फिलहाल आवास विकास कालोनी में किराए के मकान में बच्चों के साथ रहता है। किराए पर मैजिक गाड़ी चलाता है। बृहस्पतिवार को गाड़ी की साइड नहीं देने पर बाइक सवार आलू मिल निवासी वसीम व नदीम ने चालक के साथ मारपीट कर दी थी। मारपीट के दौरान चालक ने गाड़ी के अंदर से तमंचा निकालकर गोली चला दी थी। गोली चलने से अफरातफरी मच गई थी। पुलिस ने बाइक सवार वसीम और किरणपाल को पकड़ लिया था। पुलिस ने किरणपाल के कब्जे से तमंचा भी बरामद किया था। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया।