{"_id":"5b201d614f1c1bc96b8b5cc4","slug":"141528831329-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत कर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत कर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग उठी
मोरना। व्हाट्सएप पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली पोस्ट डालने पर आक्रोश प्रकट किया। एक समुदाय के लोगों ने पंचायत कर पुलिस से आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे तथा पंचायत में भारी रोष प्रकट किया। पुलिस ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
कस्बा भोकरहेड़ी निवासी एक युवक द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली पोस्ट डाल दी गई थी, जिसको लेकर दूसरे समुदाय के लोगों में रोष व्याप्त हो गया था। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर लिया गया। मंगलवार को कस्बा स्थित मदरसा इजहारुल उलूम में दूसरे समुदाय ने पंचायत आयोजित करके आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने पंचायत में मौजूद लोगों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। क्षेत्र की शांति व्यवस्था को भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पंचायत में मुख्य रूप से मौलाना मोइनूददीन, फैय्याज मलिक, मौसम अली, शमशुदीन, मोहम्मद मुबश्शिर, अफजल, नवाब, शेर अली, जाहिद मलिक आदि मौजूद रहे।
पुलिस पर अभद्रता का आरोप
मोरना। महिला ने पुलिस पर अभद्रता करने तथा धक्का देकर थाने से बाहर निकालने का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है इस दौरान महिला थाने में बेहोश होकर भी गिर पड़ी थी। बेहोशी की हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना को लेकर परिजनों ने रोष प्रकट किया है। ककरौली क्षेत्र के गांव चौरावाला निवासी महिला अनवरी पत्नी सलमूददीन के परिजनों ने बताया कि अनवरी की बेटी को गत माह एक युवक ले गया था। पुलिस द्वारा युवती को बरामद कर लिया गया। थाने में वह अपनी बेटी से मिलने पहुंची। आरोप है कि महिला के साथ एक दरोगा द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया। महिला के साथ धक्कामुक्की की गई, जिससे महिला गिरकर थाने में ही बेहोश हो गई। महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरना लाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।