फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   एक साथ दो अर्थियां उठने से परिवारों में कोहराम मचा

एक साथ दो अर्थियां उठने से परिवारों में कोहराम मचा

Fri, 18 May 2018 12:00 AM IST
Updated Fri, 18 May 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
एक साथ दो अर्थियां उठने से परिवारों में कोहराम मचा
एक साथ दो अर्थियां उठने से मचा कोहराम
विज्ञापन

रतनपुरी/खतौली। गांव घनश्यामपुरा के दो ग्रामीणों की दौराला में बुधवार को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों ग्रामीणों के शव गांव में पहुंचे। गांव में एक साथ दो अर्थियां उठने से परिवारों में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है।

रतनपुरी के गांव घनश्यामपुरा निवासी 45 वर्षीय धर्मवीर सिंह पुत्र प्रकाश और 35 वर्षीय नरेश पुत्र धर्म सिंह अपने ही गांव के चार अन्य लोगों मुकेश पुत्र सतपाल, अंकित पुत्र रामकिशन, रामकिशन पुत्र प्रेम व कपिल पुत्र धर्मवीर के साथ बुधवार के दिन मेरठ के दौराला में लगने वाली साप्ताहिक पैंठ में ट्रैक्टर ट्रॉली में सब्जी लादकर बेचने के लिए गए थे। रात के करीब साढ़े दस बजे जब ये लोग सब्जी बेचकर घर लौट रहे थे, तो वलीदपुर गांव के पास पीछे से तेजी से आ रही पर्यटकों की वोल्वो ने ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली सवार नरेश व धर्मवीर की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि मुकेश, अंकित, रामकिशन व कपिल घायल हो गए थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर शवों को कब्जे में लेकर रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए थे। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव गांव में पहुंचे। गांव में एक साथ दो अर्थियां उठने से परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में एक साथ दो ग्रामीणों की मौत से पूरे गांव के घरों में चूल्हे तक नहीं जले। परिजनों ने गमगीन माहौल में बृहस्पतिवार को शाम चार बजे दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक नरेश के तीन लड़कियों व दो लड़क़ों तथा पत्नी मुन्नी का रो रोकर बुरा हाल था। मृतक धर्मवीर के तीन लड़क़ों तथा पत्नी कविता रोते बिलखते हुए चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़ी। मृतक परिजनों को ग्रामीण व महिलाएं ढांढस बंधा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed