{"_id":"5adb8f5b4f1c1b9e098b5d60","slug":"141524338523-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
Updated Sun, 22 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
पृथ्वी को हराभरा करने का संदेश
मुजफ्फरनगर।
विश्व पृथ्वी दिवस पर स्कूलों में बच्चों को बताया गया कि वह किस प्रकार पृथ्वी को हराभरा रख सकते हैं। स्कूलों में पौधरोपण के साथ प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया।
विश्व पृथ्वी दिवस पर शनिवार को शहर के स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। माउंट लिट्राजी स्कूल में मुख्य अतिथि गीता जैन ने दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। स्लोगन लेखन, पोस्टर मेंकिंग प्रतियोगिताएं हुई। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने भाग लिया। मंजरी सिंघल, चारु भारद्वाज ने पेड़ पौधों और पक्षियों को प्रतिदिन पानी देने की बात कही। एसडी पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में पृथ्वी दिवस पर इंचार्ज रेनू गोयल ने बच्चों को संदेश दिया। ग्रेन चेंबर पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस पर हिंदी, अंग्रेजी निबंध लेखन, चित्रकला प्रतियोगिता और साइंस मॉडल की प्रदर्शनी लगाई गई। बच्चों ने निष्प्रयोज्य सामग्री से महत्वपूर्ण चीजें बनाई। प्रधानाचार्य आजाद वीर ने दिवस की महत्ता बताई। जूनियर विंग में भी आयोजन किया गया। परिक्रमा मार्ग स्थित न्यू होराइजन स्कूल में पृथ्वी दिवस पर वॉल पेंटिंग, निबंध लेखन, पुराने व्यर्थ सामान से उपयोगी चीते बनाना, रोल प्ले आदि का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य मीनाक्षी मित्तल ने विचार रखे। डीएस पब्लिक स्कूल में फ्रूट्स पार्टी का आयोजन किया गया। बच्चे भी फलों के वेश में सजकर स्कूल आए। प्रधानाचार्या संतोष जैन ने फास्ट फूड से होने वाले नुकसान के बारे में बताया।
किडजी स्कूल में पृथ्वी दिवस पर पौधरोपण किया गया। नईमंडी में बच्चों ने एक रैली निकाली। घर-घर जाकर पेड़ लगाने का संदेश दिया। डायरेक्टर चारु भारद्वाज और शालिनी जैन ने विचार रखे। किडजी प्ले स्कूल में तीन दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चो की मदर्स मौजूद रही। एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में आयोजित कार्यक्रम में शहर के 26 स्कूलों के 650 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। अंग्रेेजी निबंध प्रतियोगिता में एसडी की पासवी जैन और डीएस पब्लिक स्कूल की लुभाना अंसारी को पहला स्थान मिला। हिंदी निबंध में नवाब अजमत की जैनब और भागवंती की प्रेरणा गर्ग को प्रथम स्थान मिला। मुख्य अतिथि विधायक कपिलदेव अग्रवाल रहे।
विज्ञापन
एमजी पब्लिक स्कूल में वर्ल्ड अर्थ डे मनाया गया। विद्यालय के प्राइमरी विंग में नर्सरी और केजी कक्षाओं के साथ ही कक्षा प्रथम से कक्षा पांच तक के विद्यार्थियों ने क्लास एक्टिविटी में प्रतिभाग करते हुए अपनी अपनी अध्यापिकाओं की देखरेख में पृथ्वी को बचाने के लिए प्रेरक संदेश लेकर हैड रिंग बनाए और उनको अपने सिरों पर ओढ़कर पृथ्वी की देखभाल करने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य जीबी पांडे बच्चों को पृथ्वी की रक्षा का संदेश दिया।
पर्यावरण सप्ताह का समापन
मुजफ्फरनगर। एसडी पब्लिक स्कूल पटेलनगर में पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण सप्ताह का समापन हुआ। नगर पालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने पौधारोपण के साथ पानी बचाओ, धरती बचाओ का नारा दिया। शशिकांत शर्मा, गीता मित्तल ने बच्चों को प्रेरणादायक बाते बताई। ईको क्लब अध्यक्ष भारती सिंह ने बच्चों के प्रयास की सराहना की। प्रधानाचार्या चंचल सक्सेना ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है। नुपुर, रितु, जसवीर कौर, रीता जैन का सहयोग रहा।
- रणवीर सैनी