फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अफवाहों पर यकीन न करें, अफसरों ने किया

अफवाहों पर यकीन न करें, अफसरों ने किया

Wed, 11 Apr 2018 01:03 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
अफवाहों पर यकीन न करें, अफसरों ने किया
प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
जिले में पुलिस और प्रशासन का सूचना तंत्र कितना पंगु हो चुका है, दस अप्रैल को शहर में बिना बात के दहशत का माहौल बनाए रखना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। दलित संगठनों ने दो अप्रैल के बंद से पहले सैकड़ों स्थानों पर मीटिंग की थी। दस दिन तक उनकी तैयारी चली। पांच दलित संगठन जनता से संपर्क कर जिला मुख्यालय पर एकत्र होने की अपील करते रहे। हमारी पुलिस और प्रशासन का सूचना तंत्र है कि वह सोया रहा। जब शहर में हजारों की भीड़ एकत्र हो गई तो कहने लगे उम्मीद नहीं थी। समझ नहीं आता कि यह सूचना तंत्र सूचना कहां से एकत्र कर रहा है। प्रशासन के पास गांव के लेखपाल से लेकर चौकीदार तक है। पुलिस के बाद गांव-गांव फैला पुलिस का जाल और एलआईयू और कई खुफिया एजेंसी है। इन सबकी कार्यशैली पर ही सवालिया निशान खड़े होने लगे हैं। दस अप्रैल को डीएम राजीव शर्मा और एसएसपी अनंतदेव तिवारी ने बिना किसी संगठन और किसी व्यक्ति का नाम सामने आए ही बंद को लेकर आशंका व्यक्त कर डाली। यही नहीं शिक्षण संस्थाएं एक दिन के लिए बंद कर दी। सोशल मीडिया पर 16 घंटे का प्रतिबंध लगा दिया। शहर में चारो तरफ ऐसी तैयारी कि न जाने कौन सा बड़ा संगठन जबरन बाजार बंद कराने आ रहा था। दो अप्रैल को कोई तैयारी नहीं, दस अप्रैल को बिना बात के तैयारी, प्रशासन की कार्य प्रणाली समझ से परे है।

अजीब सा सन्नाटा क्यों है भाई
मुजफ्फरनगर। शहर की सड़कों पर मंगलवार को अजीब सा सन्नाटा दिखाई दिया। मंगलवार होने के कारण बाजार तो बंद ही रहते है, लेकिन जो दुकान खुली उनमें ग्राहक नजर नहीं आया। शहर में भय और दहशत का ऐसा माहौल बना दिया गया कि हर कोई सहमा और डरा सा दिखाई दिया। जो लोग दस अप्रैल की अफवाह से अनजान थे वह एक दूसरे से यही पूछ रहे थे कि शहर में अजीब सा सन्नाटा क्यों है भाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed