{"_id":"5ac7bfa34f1c1bbf618b5d53","slug":"141523040163-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैदिक आचरण से समाज का कल्याण: आर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैदिक आचरण से समाज का कल्याण: आर्य
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय शांति, सद्भावना और पर्यावरण शुद्धि के लिए यजुर्वेद परायण यज्ञ में आहूतियां अर्पित की गई। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि वेद पथ पर आचरण करने से समाज और राष्ट्र का कल्याण होगा।
इंदिरा कालोनी स्थित विश्वकर्मा धर्मशाला में वेद संदेश संस्था के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय यजुर्वेद परायण यज्ञ के शुभारंभ पर आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि वैदिक संस्कृति में यज्ञों का अत्यधिक महत्व है। यज्ञ संस्कृति का मुख्य आधार है। आदिकाल से ऋषि मुनि भारत भूमि पर प्राणी मात्र के कल्याण के लिए बड़े यज्ञ किये करते थे। वेद मंत्रों में ईश्वरीय शक्ति छिपी है। मंत्र ज्ञान-विज्ञान का स्रोत है। यज्ञादि शुभकर्म से बच्चों को जोड़ने पर उनमें संस्कार प्रवाहित होते हैं। स्वामी योगानंद सरस्वती ने कहा कि सत्संग में सुनी बातों को आचरण में लायें। यज्ञ और योग जीवन को सद्मार्गी बनाता है। वेदपाठ आचार्य सुरेंद्र आर्य ने किया। यज्ञमान देवेंद्र एवं योगेश धीमान रहे। पंडित शांता प्रकाश आर्य, सत्यव्रत आर्य, आरपी शर्मा ने विचार रखे। सेवाराम आर्य, नरेश विश्वकर्मा, शिव शर्मा, विजेंद्र धीमान, सतीश धीमान, कालूराम धीमान, विजेंद्र अंती, हरवेश धीमान, मास्टर ओमसिंह, सुभाष धीमान, रमेशचंद, शिवकुमार, नरेंद्र श्रंगी, वेदप्रकाश धीमान, सुरेश धीमान आदि मौजूद रहे।
आठ को होगा ट्रस्ट का शुभारंभ
मुजफ्फरनगर। ओमकारी देवी मेमोरियल डॉ बीआर आंबेडकर ट्रस्ट का शुभारंभ आठ अप्रैल रविवार को खादरवाला में किया जाएगा। ट्रस्टी बोहरनलाल एवं सुभाषदेव भारती ने बताया कि असहाय और निर्धन बालिकाओं को सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया जायेगा। साथ ही नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श और दवाई वितरण की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
गुरु तेग बहादुर का प्रकाशोत्सव मनाया
मुजफ्फरनगर। गांधी कालोनी स्थित गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा में गुरू तेग बहादुर का प्रकाशोत्सव मनाया गया। पंजाब से आये रागी जत्थे जसपाल सिंह आदि ने शब्द कीर्तन किया। ज्ञानी हरजीत सिंह ने कहा कि गुरु तेग बहादुर के बलिदान से प्रेरणा लेकर जीवन को साकार बनाएं। ज्ञानी जोगा सिंह ने अरदास की। संस्था प्रधान सुखदर्शन सिंह बेदी, वीरेंद्र सिंह सेखो, वजीर सिंह ग्रोवर, इकबाल सिंह, जितेंद्र पाल सिंह, चरणजीत सिंह, सुरजीत सिंह, मंदीप सिंह छाबड़ा आदि मौजूद रहे।
हर्ष हार्दिक एबीवीपी के नगर मंत्री बने
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक गौरव कुमार ने नई नगर कार्यकारिणी घोषित की। हर्ष हार्दिक को नगर मंत्री बनाया गया। उत्कर्ष, अश्वनी, संजीव, अतुल, गौरव पंडित, निकुंज सिंघल आदि रहे।