{"_id":"5aa2d6f14f1c1bc0758b495c","slug":"141520621297-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में मुसलिमों ने निकाला शांतिमार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में मुसलिमों ने निकाला शांतिमार्च
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। सीरिया में मुस्लिमों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ फलाहे इंसानियत वेलफेयर सोसायटी की ओर से मुस्लिम समाज ने शांति मार्च निकाला। साथ ही रूसी हमलों की कड़ी निंदा की।
शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद सोसायटी के बैनर तले मुस्लिम समाज ने फक्करशाह चौक से शांति मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने मीनाक्षी चौक से पैदल मार्च निकालकर सीरिया में हो रहे जुल्म व बर्बरता के खिलाफ नारेबाजी की। मस्जिद कुम्हारान में मुफ्ती जुल्फिकार अली ने कहा कि सीरिया सरकार अपने ही नागरिकों के खिलाफ खतरनाक हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं। कारी मोहम्मद खालिद ने कहा कि सीरिया इन दिनों अमानवीयता की हदें पार हो गई है। बच्चों और महिलाओं को मारा जा रहा है। पैदल शांति मार्च निकालकर संयुक्त राष्ट्र संघ के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा को सौंपा गया। इस दौरान मौलाना मुफ्ती जुल्फिकार अली, कारी खालिद कासमीन, नूरइलाही साबरी, हकीम रब्बानी, डॉ शमीमुल हसन, मौलाना जमशेद, मौलाना मसीउल्ला, मौलाना हुजैफा, मौलाना इंतजार, मौलाना राशिद, कारी शौकत, कारी सलीम, महबूब आलम एडवोकेट, हाजी फराज, नवेद आजम, सरफराज हुसैन आदि मौजूद रहे।