{"_id":"5a9ed6eb4f1c1bd9388b5037","slug":"141520359147-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहपुर में बस से कुचल कर ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहपुर में बस से कुचल कर ग्रामीण की मौत
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर में बस की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत
शाहपुर। बस की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया और ग्रामीणों ने जाम लगाने का प्रयास किया, किंतु गांव पहुंचे भाजपा नेता ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया।
शाहपुर के गांव काकड़ा निवासी रघुनंदन पुत्र जनार्दन मंगलवार को साइकिल से शाहपुर इंडेन गैस गोदाम से गैस लेने जा रहा था। एजेंसी के गोदाम पर वह कार्य करता था। जब वह एजेंसी के पास पहुंचा, तो पीछे से आ रही रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह नीचे गिर गया। बताया जाता है कि जिसके बाद बस के पिछले पहिए ने व्यक्ति के सिर को बुरी तरह कुचल दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उधर, बस चालक बस को लेकर फरार हो गया। साइकिल सवार की मौत की सूचना जैसे ही काकड़ा गांव पहुंची तो शोक छा गया और परिवार में कोहराम मच गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मुजफ्फरनगर-बड़ौत मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया। घटना की सूचना पर भाजपा नेता विजय चौधरी गांव पहुंचे और वहां मौजूद ग्रामीणों से वार्ता कार उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। भाजपा नेता ने ग्रामीणों को बताया कि मृतक परिवार को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दिलवाई जाएगी। घटना के संबंध में मृतक के भाई पवन ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है।