{"_id":"5a9d87194f1c1b512f8b5860","slug":"141520273177-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़ंत, तीन घायल
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल
रतनपुरी। गांव कल्याणपुर में टोड़ा मोड़ के पास दो बाइकों के बीच भिड़ंत हो गई। बाइक सवार डॉक्टर समेत तीन लोग घायल हो गए। शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव कसेरवा निवासी डॉक्टर गय्यूर पुत्र भागमल का रतनपुरी क्षेत्र के गांव नंगला में क्लीनिक है। शाम को डॉक्टर गय्यूर नंगला से अपने गांव कसेरवा जा रहा था। गांव कल्याणपुर में टोडा मोड़ के निकट बुढ़ाना की ओर से आ रही बाइक में उनकी जबरदस्त टक्कर हो गई। भिड़ंत में बाइक सवार डॉक्टर का पैर टूट गया। इसके अलावा दूसरी बाइक सवार हरिओम एवं रविओम पुत्रगण जयभगवान शर्मा निवासी गांव कितास गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।