{"_id":"5a9c3a8a4f1c1b2d068b9bbc","slug":"141520188042-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिनालय भवन का शिलान्यास समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिनालय भवन का शिलान्यास समारोह
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। मोहल्ला बिद्दीवाड़ा स्थित ममाचंद जक्कीवाला मंदिर में पार्श्वनाथ जिनालय के भवन का शिलान्यास समारोह मांगलिक क्रियाओं के साथ पंडित प्रमोद शास्त्री हस्तिनापुर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता विजय सराफ ने की। धर्म ध्वजारोहण राजीव बैंक वाले और भूषण ने किया। जिनेंद्र भगवान के चित्र का अनावरण सुधीर, शशांक महलका और दिनेश ने किया। भगवान के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करने का सौभाग्य चंद्रबोस, मुकेश और टीकरी परिवार को प्राप्त हुआ।
धर्म का संचालन करते हुए कल्पेंद्र जैन ने बताया कि इस मंदिर में विराजित भगवान पार्श्वनाथ के मनोहारी नयनाभिराम जिनबिम्बों के दर्शन कर भव्यजन अपने कल्याण का मार्ग प्रशस्त करते हैं। यह वही जक्कीवाला मंदिर है, जहां वर्ष 1996 में मुनिश्री आदिसागर महाराज ने संत लेखनापूर्वक देह विसर्जन किया था। इसी जिनालय में भगवान पार्श्वनाथ जिनालय के भवन का शिलान्यास किया जा रहा है। रविवार की सुबह भक्तों ने श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन मांगलिक क्रियाओं के साथ किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। संयोजन राजेंद्र जैन दादरी ने किया। इस अवसर पर संजय महलका, मुकेश, वीरेश, योगेंद्र, सुनील, सुशील, हंसकुमार, संजय दादरी, अमित, सुदेश, अशोक शास्त्री, जयकुमार, ऋषभ, प्रदीप, महेश, शीलचंद, अनिल, पंकज महलका, मोहित, पतेंद्र, एलएम जैन, नीरज जैन प्रवक्ता आदि उपस्थित रहे।