फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   छात्राओं को सुरक्षा का पाठ पढ़ाया

छात्राओं को सुरक्षा का पाठ पढ़ाया

Sun, 07 Jan 2018 01:09 AM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
छात्राओं को सुरक्षा का पाठ पढ़ाया
छात्राओं को सुरक्षा का पाठ पढ़ाया
विज्ञापन

भोपा। कस्बे में शर्मा चैरिटेबिल ट्रस्ट की प्याऊ का उद्घाटन हुआ। ट्रस्ट की ओर से अतिथियों को सम्मानित भी किया गया। शमा चैरिटेबिल ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि कस्बे के एसकेडीबी इंटर कॉलेज में प्याऊ लगाई गई है। इस उपलब्धि से कॉलेज की छात्राओं सहित समस्त स्टॉफ को स्वच्छ पानी मिलेगा। शर्मा चैरिटेबिल ट्रस्ट के सौजन्य से समय-समय पर समाजसेवा से जुड़े कार्यों का आयोजन होता रहता है। उद्धाटन जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रहलाद सिंह और एसकेडीबी कॉलेज की प्रधानाचार्या सत्याप्रभा ने किया। ट्रस्ट की ओर से कार्यक्रम में आए अतिथियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी कृष्णा राठी ने की। थानाध्यक्ष विजय सिंह ने छात्राओं को सुरक्षा व सम्मान का पाठ पढ़ाया। संदीप राठी, शैलेंद्र राठी उर्फ मीनू, विवेक मलिक, अमल गुप्ता, ममता रानी, अमरीन, गौरव मलिक, अथर्व चौधरी सहित कॉलेज स्टॉफ का सहयोग रहा।
----------------
अधिकारियों का किया घेराव
भोपा। रजवाहा की सफाई के दोरान निकाला गया मलवा रास्ते में डालने से रास्ता अवरुद्घ होने और जंगली जानवरों द्वारा फसलों में भारी नुकसान को लेकर भाकियू ने थाना दिवस में अधिकारियों का घेराव कर समस्या के निदान की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को लगे थाना दिवस में भोपा थाने पर भाकियू सहित दर्जनों किसानों ने समस्याओं को लेकर अधिकारियों का घेराव किया। भाकियू के अनुज राठी, सर्वेंद्र राठी, पुष्पेंद्र उर्फ बिट्टू प्रधान, रुपेश, महक सिंह धर्मपाल सिंह ने तहसीलदार मनोज कुमार को बताया कि निरगाजनी बसेड़ा राजवाहा के अंदर से खुदाई कर मिट्टी मार्ग में डाली जा रही है जिसके कारण किसानों का मार्ग अवरुद्ध हो रहा है। इसके अलावा बताया कि कुछ लोगों द्वारा अपने जानवरों को घर से निकाल कर छोड़ देते हैं, जो खेतों में घुसकर फसलों को नष्ट कर रहे हैं। मौके पर उपस्थित सींच पर्यवेक्षक और थाना प्रभारी ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोकशी का आरोपी बंदी
भोपा। गोकशी के मामले में वांछित चल रहे जौली निवासी आरोपी शाहरुख पुत्र निसार को चाकू सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
इंस्पेक्टर ने कंबल बांटे
भोपा। भोपा इंस्पेक्टर विजय सिंह ने मनोरोगी महिला और संतों को कंबल बांटे। उन्होंने कहा कि गरीबों और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना बड़ा धर्म है। हमें समय-समय पर ऐसे लोगों की सेवा करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed