{"_id":"5a492b484f1c1bc5668b8300","slug":"141514744648-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रौढ शिक्षा केंद्र पर ज्ञान का परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रौढ शिक्षा केंद्र पर ज्ञान का परीक्षण
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रौढ़ शिक्षा केंद्र पर ज्ञान का परीक्षण
मुजफ्फरनगर। ह्यमूनेटी वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में चलाए जा रहे प्रौढ़ शिक्षा केंद्र के तहत रविवार को ब्राइट एकेडमी जामियानगर खालापार में परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें परीक्षार्थियों को सिखाए गए ज्ञान का परीक्षण किया गया।
प्रौढ़ शिक्षा केंद्र संस्था द्वारा बनाई गई योजना साक्षर नारी सशक्त भारत के तहत चलने वाले कार्यक्रम का शुभारंभ तत्कालीन चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने किया था। इस योजना के अंतर्गत जो महिलाएं किन्हीं कारणों से पढ़लिख नहीं पाती है या पारिवारिक जिम्मेदारी के कारण उन्हें पढ़ाई से वंचित रहना पड़ता है, संस्था का उद्देश्य उनको साक्षरता के माध्यम से शिक्षित और सशक्त करना है। परीक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत निरीक्षण पर कार्यक्रम अधिकारी फैजुर्रहमान, कार्यक्रम इंचार्ज शाह आलम सहित डॉ अब्दुल खालिक, तनवीर आलम, राजकुमार ने परीक्षार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का निरीक्षण किया गया। परीक्षा को सफल बनाने में सेंटर अध्यापिका शगुफ्ता और नुसरत कमाल का विशेष सहयोग रहा।