{"_id":"5a1715194f1c1bee688bd7cf","slug":"141511462169-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा, कलश यात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा, कलश यात्रा निकाली
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना (मुजफ्फरनगर)।
शुक्रताल में भगवान शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया। महिलाओं ने मंगल गीत गाते हुए भव्य कलश यात्रा निकाली। वक्ताओं ने समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने की अपील की।
शुक्रताल स्थित राजपूत चौहान प्राचीन धर्मशाला में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि रानीपुर हरिद्वार के विधायक आदेश चौहान ने कहा कि समाज सेवा से बड़ा कोई पुण्य नहीं होता है। जिसने भी समाज की निस्वार्थ भाव से सेवा की वह महापुरुष श्रेणी में स्वत: ही आ जाता है। भाव आस्था से किया गया कार्य कभी निष्फल नहीं जाता है। चौहान क्षत्रिय कल्याण महासभा के अध्यक्ष ठाकुर जयपाल सिंह ने कहा कि समाज का उत्थान करने के लिए शिक्षित होना जरूरी है। हमें एकजुटता के साथ समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने के लिए कठोर निर्णय लेने होंगे। राष्ट्रीय महासचिव रविंद्र चौहान ने कहा कि युवाओं को उनके दायित्व के प्रति जिम्मेदार उनके आत्मबल को जगाना होगा।
इससे पूर्व ठाकुर समाज को गौरवान्वित करने वाले ब्रह्मलीन स्वामी श्यामानंद महाराज के परम शिष्य स्वामी विचारानंद महाराज के सानिध्य और महामंडलेश्वर स्वामी गोपालाचार्य महाराज, स्वामी कृपालदास महाराज, स्वामी महानंद महाराज के आशीर्वाद से भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन किया गया। हवन यज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच आहुति देकर धर्मशाला के प्रांगण में स्थित मंदिर में शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान डा. बुध सिंह, प्रधान योगेश, बुुद्धराम, शिवकुमार ओमपाल चौहान, वेदपाल राणा, सतबीर सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।