फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   एसडीएम, बीएसए समेत 24 अफसरों का वेतन रोका

एसडीएम, बीएसए समेत 24 अफसरों का वेतन रोका

Wed, 13 Sep 2017 01:03 AM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम, बीएसए समेत  24 अफसरों का वेतन रोका
एसडीएम, बीएसए समेत 24 अफसरों का वेतन रोका
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम जीएस प्रियदर्शी ने स्वच्छ भारत मिशन की प्रशिक्षण बैठक में अनुपस्थित रहने वाले जिले के 24 बड़े अफसरों के वेतन आहरण पर आगामी आदेशों तक रोक लगा दी है। इन अफसरों में एसडीएम, तहसीलदार, बीएसए और विभिन्न विभागों के इंजीनियर शामिल हैं।

डीएम ने अपने आदेश में जिन अधिकारियों का वेतन रोका है, उनमें जानसठ तहसील के एसडीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, बुढ़ाना के चकबंदी अधिकारी हेमंत सिंघल, तहसीलदार सदर न्यायिक कमलेश कुमार, तहसीलदार बुढ़ाना रतन सिंह, तहसीलदार खतौली अमित कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी शिवेंद्र कुमार, अवर अभियंता चरथावल आलोक कुमार, अवर अभियंता गंग नहर सियाराम, अवर अभियंता लोनिवि विपिन कुमार, अवर अभियंता नलकूप अरुण कुमार, सहायक चकबंदी अधिकारी बुढ़ाना प्रेमपाल सिंह, तकनीकि सहायक मनरेगा बघरा प्रवीण कुमार, डॉ पूनम लता प्रभारी चिकित्साधिकारी पुरकाजी, दिनेश कुमार खंड शिक्षा अधिकारी खतौली, जसवीर सिंह अवर अभियंता लोनिवि, तकनीकि सहायक मनरेगा बुढ़ाना विनोद कुमार, अवर अभियंता जल निगम मनोज पाल, तकनीकी सहायक मनरेगा मोरना अतुल कुमार, तकनीकी सहायक जानसठ प्रमोद सैनी, बीएसए चंद्रकेश यादव, अवर अभियंता लोनिवि हरीश पाठक, अधिशासी अभियंता खंड गंग नहर हरि शर्मा, अवर अभियंता लोनिवि मीनाक्षी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रंजीत सिंह सरोज का नाम शामिल है। इन सबके वेतन आहरण पर आगामी आदेशों तक रोक लगा दी गई है। इन सभी अधिकारियों केे बुधवार को दोपहर बाद तीन बजे प्रशिक्षण के लिए पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed