फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   संघ की दीपावली पर चीन को झटका देने की तैयारी

संघ की दीपावली पर चीन को झटका देने की तैयारी

Sun, 03 Sep 2017 12:07 AM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
संघ की दीपावली पर चीन  को झटका देने की तैयारी
संघ की दीपावली पर चीन को झटका देने की तैयारी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दीपावली से पहले चाइनीज सामान के खिलाफ माहौल बनाने में संघ सक्रिय हो गया है। संघ ने योजनाबद्ध तरीके से स्वदेशी जागरण मंच के साथ विहिप, बजरंग दल और स्वयं सेवकों को भी लगा दिया है। स्वयं सेवक गांव-गांव जाकर माहौल तैयार कर रहे हैं। इससे चीन को दीपावली के त्यौहार पर बड़ा झटका लग सकता है।

देश में चीन के खिलाफ बन रहे माहौल को भुनाने में इस बार संघ भी सक्रिय हो गया है। संघ दीपावली पर इस बार चाइनीज सामानों का विरोध करके चीन को आर्थिक रूप से कमजोर करने की नीति बना रहा है। आरएसएस ने इस बार उग्रता के साथ चीन का विरोध करने का निर्णय लिया है। स्वदेशी जागरण मंच के साथ विहिप और बजरंग दल को भी जोड़ा गया है। खुद संघ के कार्यकर्ता भी गांव-गांव जाकर लोगों से चाइनीज सामान के विरोध में पत्रक भरवाएंगे। जिले में 50 हजार लोगों को चीन के सामान के खिलाफ शपथ दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। दो दिन पूर्व बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा शिवचौक पर चाइनीज सामान की होली जलाकर विरोध किया जाना संघ की नीति का ही हिस्सा है। खुद संघ के पदाधिकारी भी पत्रकार वार्ता कर अपनी नीति स्पष्ट कर चुके हैं। दीपावली तक लगातार चाइनीज सामान के खिलाफ अभियान चलेगा और देश में एक माहौल तैयार किया जाएगा। संघ की इस नीति से चाइना को बड़ा झटका लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed