{"_id":"595fe20e4f1c1b30608b45b6","slug":"141499456014-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिमा के मामले में बेमियादी धरने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिमा के मामले में बेमियादी धरने की चेतावनी
Updated Sat, 08 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज बेमियादी धरना शुरू करेंगे कांग्रेसी
खतौली। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वालों को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजने और नई प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता शनिवार से बेमियादी धरना शुरू करेंगे। नगराध्यक्ष बाबूराम कटारिया के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर और पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी चौधरी नसीम सिंह भी धरने पर पहुंचेंगे। पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जीटी रोड स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर देने का मामला बढ़ने लगा है। इस संबंध में नगर में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक भी पहुंचे और प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने पर रोष जताया। उनका कहना है कि जिन असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया है, पुलिस उनको तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजे और उसी जगह पर नई प्रतिमा मंगवाकर स्थापित कराए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शनिवार से कार्यकर्ता जीटी रोड पर क्षतिग्रस्त प्रतिमा के पास ही टेंट लगाकर बेमियादी धरना शुरू करेंगे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस संबंध में हाईकमान को भी अवगत कराया जा चुका है। शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर और पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी चौधरी नसीम सिंह, अन्य प्रदेश स्तर के नेता धरनास्थल पर पहुंचे। बैठक की अध्यक्ष जिलाध्यक्ष नानू मियां ने की। इस दौरान मुजफ्फरनगर प्रभारी अशोक भारती, पूर्व चेयरमैन नरेश कुमार पालीवाल, ब्लाक अध्यक्ष योगेश खारी, नगराध्यक्ष बाबूराम कटारिया, नासिर सिद्दीकी, जमील अंसारी, आत्मप्रकाश त्यागी, संजीव त्यागी, राजकुमार नहारिया, ब्रजमोहन शर्मा, मुकेश शर्मा, अशोक शर्मा, जैगम अली, जफर महमूद आदि मौजूद रहे।