{"_id":"5957f56e4f1c1bd4798b478b","slug":"141498936686-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र की हिंडन नदी में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र की हिंडन नदी में डूबने से मौत
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तितावी। ग्राम पीपलशाह का हाईस्कूल का छात्र हिंडन नदी में डूब गया। वह अपने साथियों के साथ जंगल में चारा लेने गया था। नदी पार करते समय वह अचानक गहरे पानी में समा गया।
तितावी थाना क्षेत्र के गांव पीपलशाह निवासी भीम सिंह का बेटा हिमांशु शुक्रवार शाम को अपने दो साथियों सोमपाल और कुलदीप के साथ खेत में चारा लेने गया था। उनके खेत हिंडन नदी के उस पार है, जिसके लिए नदी पार करनी पड़ती है। तीनों युवक नदी में घुस गए। पानी अधिक गहरा और तेज बहाव होने के कारण हिमांशु डूब गया, जबकि उसके साथी नदी पार कर गए। हिमांशु को डूबता देख कर दोनों ने नदी में कूदकर उसे बचाने का प्रयास किया, मगर वह गहरे पानी में समा गया। दोनों युवकों ने गांव में सूचना दी। जानकारी पाकर परिजनों और ग्रामीण नदी पर पहुंच गए। काफी ग्रामीणों ने नदी में उतरकर हिमांशु की काफी तलाश की, मगर कुछ पता नहीं चल पाया।
24 घंटे बाद मिला शव
तितावी। छात्र के परिजनों ने शुक्रवार शाम ही पुलिस को हादसे की खबर दे दी गई थी। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर उसकी तलाश कराई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। शनिवार सुबह तक कोई अधिकारी नहीं आया तो भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह के साथ काफी संख्या में लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से तितावी थाने पहुंचे और नाराजगी जताई। जानकारी मिलने पर एसडीएम सदर और सीओ फुगाना मौके पर पहुंचे। एसपी क्राइम अजय सहदेव भी मौके पर आ गए। उनकी देखरेख में रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। 44वीं बटालियन पीएसी मेरठ और प्राकृतिक आपदा राहत दल (एनडीआरएफ) की टीम भी मौके पर आ गई। दोनों के गोताखोर नदी में छात्र हिमांशु की तलाश में जुटे। शाम करीब पांच बजे जसोई घाट के पास झाड़ियों में अटका हुआ हिमांशु का शव मिल गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सदमे में पिता
तितावी। हिमांशु की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। हिमांशु सात बहनों के बाद पैदा हुआ था। चार बहनें पहले ही मर चुकी हैं। तीन में से बड़ी बहन प्रीति की शादी हो चुकी है। ज्योति और आरती पढ़ रही है। सभी बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता भीम सिंह हादसे से सदमे में हैं। हिमांशु शहीद राजगुरु इंटर कॉलिज पीपलशाह में दसवीं का छात्र था।