{"_id":"5954084d4f1c1b8f388b457b","slug":"141498679373-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैराकी में नेहा, लावण्या और देवाशीष अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैराकी में नेहा, लावण्या और देवाशीष अव्वल
Updated Thu, 29 Jun 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माउंट लिट्रा जी स्कूल में प्रतियोगिता
मुजफ्फरनगर। माउंट लिट्रा जी स्कूल की ओर से आयोजित तैराकी प्रतियोगिता में तैराकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। अपने वर्गों में नेहा, लावण्या और देवाशीष प्रथम स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। तैराकी प्रतियोगिता तीन वर्गों महिला, बालिका, बालक वर्ग में कराई गई। महिला वर्ग में नेहा, प्रिया, भावना, बालिका वर्ग में लावण्या, चित्रांशी, खुशबु, तेजस, बालक वर्ग में देवाशीष, चिराग, अक्षत व इस्मान विजेता रहे। मुख्य अतिथि देव लहरी ने कहा कि तैराकी उत्तम व्यायाम है, जिससे शरीर स्वस्थ रहता है। कोच विनीत चौधरी, पारुल, विद्यालय निदेशक चारु भारद्वाज, अभिनव स्वरूप ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान फादर डे पर हुई प्रतियोगिता के विजेता अभिभावकों गौरव बत्रा, सुमित कुमार, मनीष बंसल को भी सम्मानित किया गया। रेमी जैन, शिम्पी कपूर आदि का सहयोग रहा।