फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   140 cases of smuggling caught, two arrested

तस्करी की 140 पेटी शराब पकड़ी, दो गिरफ्तार

Tue, 25 Aug 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
140 cases of smuggling caught, two arrested
तस्करी की 140 पेटी शराब पकड़ी, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बिस्किट के डिब्बों के बीच छिपाकर हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही अवैध शराब बरामद कर पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

नई मंडी कोतवाली पुलिस सोमवार तड़के हाईवे के बीबीपुर चेकपोस्ट पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध कैंटर को रोककर जांच की गई, तो उसमें एक निजी कंपनी का बिस्किट लदा हुआ था। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि जांच में बिस्किट के पीछे अवैध शराब की 140 पेटियां बरामद हुईं, जिनकी कीमत करीब दस लाख रुपये बताई गई है। कैंटर में शराब देख मौके पर ही दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिनमें मरगूब पुत्र बुुंदू हसन, निवासी गांव निराना और सलमान पुत्र आलम निवासी गांव बिहारी थाना सिखेड़ा शामिल हैं। वहीं, अब्दुल कलाम पुत्र आलम निवासी, बिहार फरार हो गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों ने बिस्किट उत्तराखंड के भगवानपुर से कैंटर में लोड किया था, जो बिहार प्रांत के जनपद मधुबनी में उतारा जाना था। भगवानपुर से कैंटर लोड कर आरोपी हरियाणा जा पहुंचे, जहां बिस्किट के पीछे 140 पेटी हरियाणा निर्मित शराब लादी गई। यह शराब बिहार प्रांत के जनपद मुजफ्फरपुर पहुंचाई जानी थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed