फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   14 thousand 431 crore will be invested, 15 thousand will get employment

मुजफ्फरनगर: 10,411 करोड़ का होगा निवेश, 14,691 को मिलेगा रोजगार

Sat, 11 Feb 2023 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Feb 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
14 thousand 431 crore will be invested, 15 thousand will get employment
भोपा रोड पर गलोबल इन्वेसटर्स समिट कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित करते अतिथि।
- उद्यमियों ने भोपा रोड स्थित होटल में लखनऊ इन्वेसटर्स समिट का लाइव देखा
विज्ञापन

- जिले के 160 उद्यमियों ने इन्वेसटर्स समिट के माध्यम से दिए प्रस्ताव


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। लखनऊ में आयोजित इन्वेसटर्स समिट का जिले में लाइव प्रसारण किया गया। उद्यमी, अफसर और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। 160 उद्यमियों ने इन्वेसटर्स समिट के माध्यम से 10,411 करोड़ के निवेश के प्रस्ताव दिए हैं, इससे 14,691 लोगों को रोजगार मिलेगा।
जिला प्रशासन ने भोपा रोड स्थित होटल में लखनऊ में आयोजित इन्वेसटर्स समिट के लाइव प्रसारण दिखाया। सुबह दस बजे से दो बजे तक कार्यक्रम चला। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कहा कि जिले में उद्योग और विकास का माहौल तैयार करेंगे। समस्याओं के निराकरण के लिए ऐसा प्लान बनाएंगे कि किसी उद्यमी को परेशान नहीं होना पड़ेगा। जनपद को सुविधाओं से सुसज्जित करेंगे।
विज्ञापन

सीडीओ संदीप भागिया ने कहा कि हमारे जिले में 20 हजार 431 स्मॉल इंडस्ट्री है और 577 बड़े उद्योग हैं। कुल 21676 उद्योगों में एक लाख 12 हजार 73 लोग रोजगार से जुड़े हैं। इन्वेसटर्स समिट में 160 निवेशकों ने 14 हजार 431 करोड़ के निवेश के प्रस्ताव दिए हैं। हमें केवल 4500 करोड़ का लक्ष्य मिला था। इन रोजगारों के स्थापित होने से जिले में 15 हजार लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त परमहंस मौर्य ने कहा कि हम 90 प्रतिशत प्रस्तावों को धरातल पर उतारने का प्रयास करेंगे। उद्यमियों की समस्याओं के निराकरण को निवेश सारथी, निवेश मित्र और ओआईएमएस पोर्टल चल रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सतपाल पाल, आईआईए के चेयरमैन विपुल भटनागर, उद्यमी नीरज केडिया, मनीष भाटिया, भीमसेन कंसल, अमित गर्ग, पवन गोयल, सुशील अग्रवाल, पंकज जैन, शुभ जिंदल, अजय जिंदल, कपिल मित्तल, सुधीर गोयल, अनुज कुच्छल, गौरव कुमार, प्रशांत गुप्ता, नईम चांद, साकार गुप्ता, विपुल गर्ग, अतुल, अरविंद गुप्ता आदि रहे।


उद्यमियों ने रखी ये समस्याएं
इन्वेस्टर्स समिट में उद्यमियों ने समस्या रखी कि एनसीआर में आने से जिले में दिन प्रतिदिन उद्योगों को लेकर नियम बदलते रहते हैं। इसके चलते प्रदूषण नियंत्रण विभाग लगातार शोषण करता है। एमडीए उद्योग के लिए खरीदी गई पूरी जमीन पर चार्ज वसूलता है, जबकि अन्य जिलों में केवल निर्माण क्षेत्र पर ही शुल्क लिया जाता है। आईआईए चेयरमैन विपुल भटनागर ने कहा कि सड़क, बिजली, पेड़ कटाई आदि समस्याओं का निरंतर निस्तारण होना चाहिए।


40 करोड़ 67 लाख की संपत्ति जब्त की
एसपी क्राइम प्रशांत कुमार ने उद्यमियों के बीच बताया कि जिले में भय मुक्त, अपराध मुक्त वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है। तीन साल में अपराधियों की 40 करोड़ 67 लाख की संपत्ति जब्त की गई है। डकैती की एक भी घटना नहीं हुई। लूट में 75 प्रतिशत की कमी हुई है। साइबर क्राइम रोकने के लिए आधुनिक साइबर सेल हमारे पास है। कानून व्यवस्था के माध्यम से हम उद्यमियों को हर तरह से आश्वस्त करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed