फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   13th fast of Mahashivaratri will remain best

महाशिवरात्रि का व्रत 13 फरवरी को रहेगा श्रेष्ठ  

Sun, 11 Feb 2018 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Sun, 11 Feb 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
13th fast of Mahashivaratri will remain best
मोरना से होकर गुजरते कांवड़िए। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
इस वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व दो दिन मनाया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। मउधर, महाशिवरात्रि को लेकर ज्योतिष भी अनेक लाभ बता रहे हैं। ज्योतिषविद पंडित विष्णु शर्मा कहते हैं कि 13 फरवरी को महाशिवरात्रि का व्रत श्रेष्ठ रहेगा। 
विज्ञापन


महाशिवरात्रि का पर्व नजदीक है। हर साल की तरह इस बार भी शिवभक्त भगवान आशुतोष को प्रसन्न करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। महाशिवरात्रि को हिंदुओं का सबसे शुभ त्योहार माना जाता है। यह पर्व फाल्गुन के महीने में मनाया जाता है।
विज्ञापन


इस साल महाशिवरात्रि 13 और 14 फरवरी दो दिन पड़ रही है। इसको लेकर शिवभक्तों में खास उत्साह है। हरिद्वार से शिवभक्त गंगाजल लेकर अपने शिवालयों की ओर बढ़ रहे हैं। शनिवार को भी शहर से शिवभक्त कांवड़ियों की कतार गुजरी। जिन्होंने शिवचौक की परिक्रमा की। शहर के ज्योतिषविद पंडित विष्णु शर्मा ने कहा कि महाशिवरात्रि का व्रत 13 फरवरी को श्रेष्ठ रहेगा। त्रयोदशी में व्रत रखकर भगवान शिव का जलाभिषेक होता है और चतुर्दशी में इसका पारण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंडित विष्णु शर्मा बताते हैं कि 13 फरवरी को त्रयोदशी पूरे दिन रहकर 14 फरवरी को तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी प्रारंभ होगी, जो 14 फरवरी की रात्रि 12:48 पर हो जाएगी। अत: इस प्रकार तिथियों की स्थिति को देखते हुए धर्म सिंधु अनुसार 13 फरवरी को त्रयोदशी श्रेष्ठ है। चतुर्दशी के प्रारंभ के संदिकाल में शिव जलाभिषेक अत्यंत श्रेष्ठ रहेगा।

सड़क  पर गूंज रहे भोले के जयकारे  
मोरना। हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़िए गंगा खादर क्षेत्र के डुंडी घाट, योगेंद्र नगर के उपरांत भोकरहेड़ी, मोरना होकर शिवालयों की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। क्षेत्र से गुजर रहे शिवभक्तों में नोएडा, करोली बांगर क्षेत्र के सुरेश, राजेश, राकेश, तेजपाल, अजीत, सुनील, गजेंद्र, किरणपाल, मुनीश, नरेश, मंटुरी, सुशील, जगपाल ने बताया कि उनके परिवार के प्रतिवर्ष कांवड़ लाते है।


नौ फरवरी को उन्होंने हरिद्वार से जल उठाया है तथा 13 फरवरी को महाशिवरात्रि पर अपने गांव के शिवालय पर जलाभिषेक करेंगे। मुरादाबाद, रामराज, मेरठ, रामपुर, चांदपुर, दादरी आदि स्थानों से आए शिवभक्त रंग बिरंगी कांवड़ के साथ कांवड़ सेवा शिविरों में विश्राम कर आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed