{"_id":"653eb0a8da56eff7c6078a05","slug":"135-lakhs-cheated-in-the-name-of-getting-the-job-of-accountant-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-10411-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - लेखपाल की नौकरी लगवाने के नाम पर 13.5 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - लेखपाल की नौकरी लगवाने के नाम पर 13.5 लाख ठगे
Mon, 30 Oct 2023 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 30 Oct 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
- दोनों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। महिला सहित दो लोगों ने एक युवक की लेखपाल की नौकरी लगवाने के नाम पर साढ़े 13 लाख रुपये ठग लिए। नौकरी न लगने के बाद रुपये वापस मांगने पर हत्या की देने का भी आरोप है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है।
सहारनपुर के मधुबन विहार काॅलोनी लोकेश कुमार ने थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि उनके मामा का बेटा श्रवण उनके पास ही रहता है। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। फरवरी 2015 में उनकी मुुलाकात आनंदपुरी सिविल लाइन क्षेत्र निवासी अनीता शर्मा व छपार के गांव बिजोपुरा निवासी विपिन कुमार से हुई तो उन्होंने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में सेटिंग बताते हुए श्रवण की नौकरी लेखपाल के रूप में लगवाने का आश्वासन दिया। पचास हजार अपना व तेरह लाख रुपये नौकरी लगवाने में खर्च आना बताया। 14 फरवरी 2015 को दोनों को अनीता के घर पर रुपये दिए गए। आरोप है कि लेखपाल परीक्षा का परिणाम आने पर सूची में श्रवण का नाम नहीं आया। इसके बाद उन्हें दूसरी सूची में नाम आने का आश्वासन दिया। फिर भी नाम नहीं आया तो पैसे वापस मांगे गए। तब दोनों आरोपी नौकरी लगवाने का झांसा देकर उसे टालते रहे।
उन्हें अलग अलग नाम के चेक भी दिए गए और कहा गया कि अभी खाते में पैसे नहीं है इसलिए बाद में उनसे पूछ कर चेक बैंक में पेश किए जाए। आरोप है कि काफी समय बीतने पर आरोपियों ने पीड़ित को ममेरे भाई श्रवण सहित हत्या की धमकी देनी शुरू कर दी। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट का सहारा लिया। थाना सिविल लाइन पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।