फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   134th birth anniversary of Prajapati Santram in Muzaffarnagar

प्रजापति समाज ने संतराम को याद किया

Sun, 14 Feb 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
134th birth anniversary of Prajapati Santram in Muzaffarnagar
रामपुरी में प्रजापति संतराम की जंयती को संबोधित करते अतिथि। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
प्रजापति समाज ने संतराम को याद किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रजापति छात्रावास उत्तरी रामपुरी रुड़की रोड पर महापुरुष प्रजापति संतराम की 134 वी जयंती मनाई गई। देश के महान शहीदों को याद कर नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
मुख्य अतिथि दारा सिंह प्रजापति ने कहा कि संतराम का जन्म पंजाब के होशियारपुर जिले के बस्ती गांव में मुंशीराम भगत के यहां 14 फरवरी 1886 में प्रजापति-कुम्हार समाज में हुआ था। संतराम उर्दू, फारसी और पंजाबी भाषाओं के ज्ञाता थे। वर्ष 1909 में इन्होंने गवर्नमेंट कॉलेज लाहौर से बीए किया। इनके समय में बीए पास करना बहुत बड़ी बात हुआ करती थी। इसलिए लोग इन्हें संतराम बीए कहते थे। स्वामी दयानंद सरस्वती और श्रद्धानंद के विचारों से काफी प्रभावित हुए और आर्य समाजी हो गए। वर्ष 1922 में जाति पाती तोडक मंडल की स्थापना की। वर्ष 1948 में लिखी गई उनकी किताब हमारा समाज काफी चर्चित रही। 31 मई 1988 को अपनी बेटी गार्गी चड्डा के यहां अंतिम सांस ली। अध्यक्षता श्यामलाल प्रजापति, विशिष्ट अतिथि बजरंगी प्रजापति, सत्यवीर सिंह प्रजापति, रमेश प्रजापति, प्रमोद कुमार प्रजापति, सुमित प्रजापति, कृष्णा प्रजापति, पंकज प्रजापति, मेहरचंद प्रजापति प्रधान, राजाराम प्रजापति, विजय कुमार, महेंद्र प्रजापति, संजीव प्रजापति, कपिल प्रजापति, सुरेंद्र कुमार प्रजापति, मनीष प्रजापति आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष का किया स्वागत
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष युवा विंग सुमित प्रजापति का शहर के शिवचौक पर स्वागत किया गया। जिले में प्रथम बार आगमन पर महासभा के क्षेत्रीय अध्यक्ष संजीव संगम व प्रजापति समाज के लोगों ने फूल-माला पहनाकर सुमित का स्वागत किया। महासभा के नगर अध्यक्ष जतिन प्रजापति, सोहनपाल प्रजापति, बबलू प्रजापति, गोपाल प्रजापति, मेनपाल प्रजापति, कपिल, सागर और विशाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed