फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Thu, 02 May 2019 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। बीमा, पेंशन आदि का लाभ देने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन को दिया।
विज्ञापन

बुधवार को आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पर पहुंचीं और धरना दिया। वक्ताओं ने बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में कार्यरत हर आयु वर्ग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को पेंशन देने की मांग की। साथ ही बीमा प्रमाण पत्र शीघ्र उपलब्ध कराने, प्रमोशन की आयु सीमा समाप्त करने, जून माह की छुट्टियां देने, पूर्व में दिया गया ढुलाई का पैसा आंगनबाड़ियों केे शीघ्र देने की मांग उठाई गई। उन्होंने प्रतिमाह मानदेय और भवन किराया देने, केंद्र सरकार द्वारा मानदेय में बढ़ाई गई 500 रुपये की धनराशि का लाभ शीघ्र देने, सरकारी योजनाओं की धनराशि सीधे आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचाने की भी मांग की गई। इस संबंध में एडीएम प्रशासन को ज्ञापन दिया गया। मौके पर संगीता देवी, अनुराधा, सुमन मलिक, मुनेश, बिमला, गीता, सुशीला, चंद्रकला, मधुबाला, सुदेश, सुमन सैनी, पुष्पा, सरोज, पूनम, करेसना, अंजना, सुमन आदि शामिल रहीं। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रजापति ने तथा संचालन संगीता राजपूत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed