फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   समान अंकों पर डीएम ने की पुनर्मूल्यांकन की संस्तुति

समान अंकों पर डीएम ने की पुनर्मूल्यांकन की संस्तुति

Mon, 29 Apr 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
समान अंकों पर डीएम ने की पुनर्मूल्यांकन की संस्तुति
समान अंकों पर डीएम ने की पुनर्मूल्यांकन की संस्तुति
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में नकल माफिया का खेल उजागर होने से खलबली मची है। एक ही परीक्षा केंद्र के 573 छात्रों को फिजिक्स में एक समान 52-52 अंक मिले हैं। इससे परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। अमर उजाला में इसका खुलासा होने के बाद डीएम अजय शंकर पांडेय ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने इन परीक्षार्थियों की कापियों का पुनर्मूल्यांकन कराने के लिए शासन तथा माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधिकारियों को संस्तुति की है।

जनता इंटर कॉलेज बाढ़ में बनाए गए यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्र पर एसटीएफ ने 22 फरवरी को छापेमारी कर सामूहिक नकल पकड़ी थी। इस दिन इंटर फिजिक्स का प्रश्नपत्र था। नकल पकड़े जाने के बाद इस प्रश्नपत्र की परीक्षा निरस्त कर दोबारा जीआईसी मुजफ्फरनगर का सेंटर पर कराया गया। 70 नंबर के प्रश्नपत्र में 623 छात्रों में से 573 को समान 52-52 अंक मिले हैं। इन परीक्षार्थियों को प्रैक्टिकल में भी 30 में से 30 नंबर दिए गए। एक विषय में इतने परीक्षार्थियों को समान अंक मिलना बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन और परिणाम पर सवाल खड़ा करता है। इन सभी विद्यार्थियों ने व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में परीक्षा दी है। व्यक्तिगत रूप से परीक्षा में शामिल होने के बावजूद 623 में से 400 से अधिक को प्रथम श्रेणी मिली है तथा हिंदी, बायोलॉजी और फिजिक्स जैसे विषयों में विशेष योग्यता हासिल की है। एसटीएफ की कार्रवाई के बाद जनता इंटर कॉलेज बाढ़ केंद्र पर गणित की परीक्षा हुई थी। इसमें भी सैकड़ों अभ्यर्थियों को 33-33 नंबर मिले हैं। अमर उजाला की पड़ताल में इस बात का खुलासा होने के बाद खलबली मची है। डीएम अजय शंकर पांडेय ने बताया कि इतने अभ्यर्थियों के एक ही विषय में समान अंक आना प्रथम दृष्टया संदिग्ध लगता है। उन्होंने बताया कि संबंधित परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए शासन और बोर्ड के अधिकारियों को संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed