फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   संकट कटै, मिटै सब पीरा, जो सुमिरै हनुमत बलबीरा

संकट कटै, मिटै सब पीरा, जो सुमिरै हनुमत बलबीरा

Sun, 28 Apr 2019 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
संकट कटै, मिटै सब पीरा, जो सुमिरै हनुमत बलबीरा
बालाजी महाराज की शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा
विज्ञापन

शाहपुर। बालाजी जन्मोत्सव व बालाजी धाम के वार्षिकोत्सव पर शनिवार को कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसका श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। सड़कों पर उमड़े श्रद्धालुओं के बड़े सैलाब के मद्देनजर ऐहतियातन भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया था।

बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा का प्राचीन शिवमंदिर से शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी के साथ ही पूर्व चेयरमैन राजेश सिंघल व हरिमोहन सिंघल ने संयुक्त रूप से किया। संजय सिंघल व देवांश सिंघल ने बालाजी महाराज को स्वर्ण चोला भेंट चढ़ाया तो उमेश मित्तल व अतुल सिंघल ने भोग लगाया। खाटू श्यामजी के रथ पर मंगलसेन व निर्मित बंसल मौजूद रहे। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ आया, जिसका जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए भव्य शोभायात्रा श्रीबालाजी धाम पहुंचकर संपन्न हुई। इससे पहले शुक्रवार रात भजन संध्या का आयोजन भी किया गया, जिसका शुभारंभ अपोलो हॉस्पिटल के डॉ संतोष बड़ा पाटनकर व डॉ पुष्पा पाटनकर ने किया। भजन गायक महावीर शर्मा ने देर रात तक श्रद्धालुओं को भक्ति रसधारा से सराबोर किए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed