{"_id":"5c7d744ebdec22145e4802f1","slug":"131551725646-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 772 पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 772 पर कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 772 पर कार्रवाई
पुरकाजी। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने कस्बे सहित थाना क्षेत्र के 772 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है। इंस्पेक्टर महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि जिन लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है, उनमें 745 लोगों को मुचलका पाबंद व नौ के खिलाफ गुंडा एक्ट और 18 लोगों के विरुद्ध 110-जी की कार्रवाई हुई है। इसके अलावा थाना क्षेत्र के सभी गांवों में हिस्ट्रीशीटरों की मीटिंग लेकर शांतिपूर्ण तरीके से रहने और चुनाव में कोई गड़बड़ी करने पर कड़ी कारवाई की चेतावनी दी गई गई है। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने वाले लोगों के लाल कार्ड भी बनाए जाएंगे।
पुलिस ने 50 लीटर अवैध शराब बरामद की
पुरकाजी। अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने सोमवार को खादर क्षेत्र में छापा मारकर गांव अलमावाला, जिंदावला व चमरावाला के जंगल से 50 लीटर अवैध अपमिश्रित शराब व उपकरण बरामद किए हैं। इस दौरान शराब माफिया मौके से फरार हो गए, उनके विरुद्ध पुलिस ने अपमिश्रित अवैध शराब बनाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि काफी समय से शिकायतें मिल रही थी। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर छापा मारा गया था, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही शराब माफिया मौके से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि शराब माफिया पूर्ण सिंह व मलखान निवासी गांव अलमावाला थाना भोपा हैं। उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।