{"_id":"5c72ebfdbdec2229c12b99f2","slug":"131551035389-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव से परेशान रामपुरी वासियों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव से परेशान रामपुरी वासियों ने लगाया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामुपरी में जलभराव के विरोध में नागरिकों के सब्र का बांध टूटा
मुजफ्फरनगर। लंबे समय से मोहल्ले में जलभराव से परेशान रामपुरी के निवासियों के सब्र का बांध रविवार को टूट गया। स्थानीय नागरिकों ने रुड़की रोड पर जाम लगाकर अपनी नाराजगी का इजहार किया। प्रदर्शनकारियों ने हंगामा करते हुए आने-जाने वाले वाहनों को रोक दिया। करीब एक घंटे के बाद पुलिस ने उन्हें समझाबुझाकर जाम खुलवाया, तब जाकर यातायात शुरू हो सका।
मोहल्ला रामपुरी में लंबे समय से जलभराव की समस्या है। यहां के निवासियों ने जनवरी माह में मुजफ्फरनगर आए नगर विकास मंत्री के समक्ष भी अपनी समस्या रखी थी। मंत्री ने जिला प्रशासन और पालिका को जलभराव की समस्या का निस्तारण कराने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद कोई समाधान नहीं हो सका। रविवार को मोहल्ले के लोग रुड़की रोड पर आ गए। उन्होंने पुलिस चौकी से थोड़ा पहले जाम लगा दिया। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाया। मोहल्ले की महिला रामवती, कमलेश, पूनम आदि ने बताया कि उन्होंने मंत्री से लेकर प्रशासन तक से गुहार लगा ली, लेकिन उनकी समस्या के समाधान नहीं किया गया। गलियों में जलभराव होने के कारण उनका घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल रहता है। गंदगी और जलभराव के कारण बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मोहल्लेवासियों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने अधिकारियों से वार्ता कर उनकी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया तो मोहल्लेवासी मान गए। करीब एक घंटे बाद जाम खुल जाने से यातायात सुचारु हो सका।