फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   चकबंदी प्रक्रिया बंद होने से किसानों में रोष

चकबंदी प्रक्रिया बंद होने से किसानों में रोष

Tue, 22 Jan 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
चकबंदी प्रक्रिया बंद होने से किसानों में रोष
मीरापुर। गांव संभलहेड़ा में शासनादेश की उपेक्षा करते हुए चकबंदी प्रक्रिया बंद किए जाने से किसानों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

तहसील जानसठ के गांव संभलहेड़ा में काफी समय से शासनादेश के अनुसार किसानों के हित में चकबंदी प्रक्रिया चल रही थी। इस प्रक्रिया के चलते किसानों को नक्शा 23 भी वितरित कर दिया गया था। कुछ लोगों ने चकबंदी अधिकारियों को भ्रमित कर चकबंदी प्रक्रिया रुकवा दी। इस कार्य के रुकने से क्षेत्र के किसानों में रोष बना है। किसानों ने जिला मुख्यालय जाकर डीएम राजीव शर्मा को ज्ञापन दिया। जिसमें चकबंदी प्रक्रिया बहाल करने की मांग की गई है। डीएम के अलावा किसान जिला बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी राजेश कुमार देवरार, डीडीसी रणविजय सिंह, सीओ चकबंदी संजय दूबे व गिरीश चंद्र से भी मिले और चकबंदी तत्काल शुरू कराने के मांग की। अधिकारियों ने पीड़ित किसानों को ध्यान से सुना और यथाशीघ्र चकबंदी शुरू कराने का भरोसा दिया। मौके पर शबाब आलम, नवाब हसन, राजपाल, मौहम्मद यूनुस, राजवीर, चरण सिंह, किरण सिंह, मनव्वर अली, मौहम्मद अली, रामसिंह, विक्रम सिंह आदि किसान शामिल रहे।


बोर्ड बैठक में सर्व सम्मति से कई प्रस्ताव पारित
मीरापुर। नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में अपशिष्ट प्रबंधन नियामावली लागू करने के साथ कई प्रस्ताव परित किए गए।
अधिशासी अधिकारी अनूप राय ने बताया कि नगर पंचायत कार्यालय में बोर्ड की बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से करीब 12 प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली 2016 लागू करने के संबंध में है। इस प्रस्ताव के अनुसार कस्बे में इधर-उधर कूड़ा फेंकने व सफाई नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्ति पर जुर्माना लगाया जाएगा। इसी नियमावली के अनुपालन में कस्बे में 14 प्रमुख स्थानों, चौराहों पर सीसी टीवी कैमरे लगाए जाएंगे। नगर पंचायत द्वारा टैक्स निर्धारण से पूर्व समस्त भवनों के क्षेत्रफल की मापतोल की जाएगी।। इनके अलावा सभी सभासदों ने अपने-अपने वार्डों में विकास कार्यों से संबंधित प्रस्ताव रखे। जिन्हें विचार के बाद सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन तंजीला बेगम ने और संचालन ईओ अनूप राय ने किया। बैठक में समस्त सभासद व लिपिक संजीव शील व शुभम वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed