फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मतदाता जागरूकता मंच का किया गठन

मतदाता जागरूकता मंच का किया गठन

Thu, 17 Jan 2019 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता मंच का किया गठन
मतदाता जागरूकता मंच का किया गठन
विज्ञापन

भोपा। बीआरसी भोपा पर निर्वाचन आयोग के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी मोरना जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता मंच का गठन किया गया। मंच का उद्देश्य आगामी लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदाताओं को वोट डालने के लिए जागरूक करना है। प्रदीप कुमार, सह समन्वयक आजादवीर सिंह, महमूदल हसन, अजय जैन, विक्रांत कुमार व बाबू लईक अहमद मौजूद रहे। उधर, 2019 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने थाने से संवेदनशील व अति संवेदनशील गांवों की सूची लेने के साथ ही गांवों में घूमकर माहौल का जायजा लिया।

लापता युवती की बरामदगी की गुहार लगाई
भोपा। थाना क्षेत्र के गांव से एक सप्ताह पूर्व युवती संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। बुधवार को ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे परिजनों ने युवती की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई। आरोप लगाया कि गांव का ही युवक युवती को बहला-फुसलाकर ले गया है।
विज्ञापन


लापता छात्र का नहीं लगा सुराग
भोपा। थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी सुभाष का बेटा शुभम (21) 22 दिसंबर को संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। उसका मोबाइल भी लगातार बंद आ रहा है। बुधवार को परिजनों ने ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचकर छात्र की बरामदगी किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed