{"_id":"5c38e738bdec2273504f6e9e","slug":"131547233080-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता का संदेश देने को उमडेगा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता का संदेश देने को उमडेगा शहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शहर की जनता का स्वच्छता का संदेश देने के लिए टाउन हाल के मैदान में बड़ी संख्या में लोग एकत्र होंगे। यहीं से रैली को नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना हरी झंडी दिखाएंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ टाउन हाल का निरीक्षण किया।
विधायक कपिल देव ने बताया कि 13 जनवरी रविवार को नगर विकास मंत्री के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान को लेकर एक विशाल रैली टाउन हॉल के मैदान से प्रात: 10.30 बजे प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से निकाली जाएगी। विधायक ने सिटी मजिस्ट्रेट, एडीएम प्रशासन अमित सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी आरएस राठी, जल निगम के परियोजना प्रबंधक राजीव त्यागी के साथ तैयारियों का निरीक्षण किया। टाउन हाल में की जा रही तैयारियों को देखा। विधायक ने बताया कि स्वच्छता रैली में छात्र-छात्राओं के साथ, सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। रोटरी क्लब, भारत विकास परिषद, आईएमए, आईआईए, पालिका सभासदों, व्यापारिक संगठनों का सहयोग भी रहेगा।
महिलाओं की समस्या सुनेंगे
मुजफ्फरनगर। महिला आयोग की सदस्या डॉ प्रियवंदा तोमर 16 जनवरी को सुबह 10.30 बजे पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनेगी। यह जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी अजय कुमार अंबष्ट ने दी।