{"_id":"5c37951ebdec22736934a5e7","slug":"131547146526-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछड़ो को आबादी के हिसाब से मिले आरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछड़ो को आबादी के हिसाब से मिले आरक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्यप समाज अधिकार मंच का कलक्ट्रेट में धरना
मुजफ्फरनगर। कश्यप समाज अधिकार मंच ने पिछड़ा वर्ग को आबादी के हिसाब से 54 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में धरना देकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में धरने को संबोधित करते हुए कश्यप अधिकार मंच के अध्यक्ष चौधरी मोतीराम कश्यप ने कहा कि सरकार कमजोर जातियों के साथ मजाक कर रही है। जिन जातियों को आरक्षण की आवश्यकता है, उन्हें नहीं दिया जा रहा। कहा कि जिन जातियों में पांच प्रतिशत भी गरीब नहीं हैं, उन्हें सरकार आरक्षण देने का काम कर रही है। उन्होंने पिछड़े वर्ग को आबादी के हिसाब से 54 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवित कश्यप ने कश्यप समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने को कहा। महासचिव सलेकचंद कश्यप ने कहा कि कश्यप समाज किसी का पिछलग्गू नहीं बनेगा। वह सभी पार्टियों को समझ चुका है। यदि आरक्षण नहीं दिया गया तो आने वाले चुनाव में जवाब दिया जाएगा। धरने को जिलाध्यक्ष पवन कश्यप, प्रदीप कश्यप, नीरज कश्यप, राकेश कुमार नागराज, चुन्नू कश्यप, सत्यपाल कश्यप आदि ने संबोधित किया। धरने के बाद मांगों से संबंधित प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम राजीव शर्मा को दिया गया।