{"_id":"5c2cff64bdec2256cf3e8be1","slug":"131546452836-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने किया एलईडी लाईटों का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने किया एलईडी लाईटों का लोकार्पण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक ने किया एलईडी लाइटों का लोकार्पण
मुजफ्फरनगर। शहर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने भोपा रोड पर एमडीए द्वारा लगाई गई एलईडी लाइटों का लोकार्पण किया।
मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की अवस्थापना निधि वर्ष 2017-18 में भोपा रोड पर नई मंडी गऊशाला रोड से लेकर ट्रांसपोर्ट नगर तक डिवाइडर पर दोनों ओर एलईडी लाइटें लगाने के कार्य को कराया गया है, जिसका लोकार्पण नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने किया। विधायक ने कहा कि भोपा रोड पर एलईडी लाइटें लगने से शहर का यह मुख्य मार्ग रात्रि के समय अंधेरे से मुक्त रहेगा। रात्रि के समय यातायात करने में कोई असुविधा नहीं होगी। उन्होंने बताया कि वे केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन हितैषी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने में प्रयासरत हैं। उन्होंने प्राधिकरण के अधिकारियों को डिवाइडर्स पर की जा रही गंदगी की सफाई कराने, घास को ठीक कराने एवं डिवाइडरों पर पौधारोपण कराने के निर्देश दिए। एडीएम सियाराम मौर्य, अधीक्षण अभियंता राजवीर सिंह मावी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा, विपुल भटनागर सभासद, प्रेमी छाबड़ा सभासद, मनोज वर्मा सभासद, विवेक चुग्घ सभासद, प्रियांक, सलीम, विवेक गर्ग, सुरेश जैन, रोशनी पांचाल, विशाल गर्ग, तरुण गर्ग, पवन अरोरा आदि उपस्थित रहे।