फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जीने की कला सिखाता है धर्म: साध्वी

जीने की कला सिखाता है धर्म: साध्वी

Thu, 20 Dec 2018 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
जीने की कला सिखाता है धर्म: साध्वी
जीने की कला सिखाता है धर्म: साध्वी
विज्ञापन

शाहपुर। कथावाचक साध्वी नीरज शर्मा ने कहा कि धर्म जीवन जीने की कला सिखाता है। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वह पश्चिमी संस्कृति को त्याग कर भारतीय संस्कृति को अपनाएं ।

शाहपुर के गांव रसूलपुर जाटान में श्रीमद्भागवत कथा के समापन दिवस पर कथा वाचक साध्वी नीरज शर्मा ने कहा कि धर्म समाज को जोड़ने के साथ मानव को जीवन जीने की कला सिखाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लोग धार्मिक कार्यों में राजनीति करने लगे हैं, जबकि राजनीति में धर्म आवश्यक है , धर्म में राजनीति नहीं। साध्वी ने कहा कि आज का युवा पश्विमी सभ्यता को अपनाकर नशे आदि कुरीतियों को अपना कर धर्म से विमुख हो रहा है। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व की गौरवमयी संस्कृति है। सभी लोग अपनी संस्कृति को अपनाकर देश को आगे बढ़ाने का कार्य करें । कथा में मुख्य अतिथि अनुज बालियान, नीटू दुल्हेरा, राजीव सैनी रहे। महाआरती रणवीर सिंह , संजीव कुमार प्रधान, ओमकार सिंह, रविंद्र सिंह दुल्हेरा आदि ने की। कथा में संजू मुखिया, सतेंद्र प्रधान, संदीप बालियान, हनी बालियान आदि का सहयोग रहा। बृहस्पतिवार यानि आज विशाल यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed