{"_id":"5bd215aebdec2269424c0554","slug":"131540494766-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टर व दीप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टर व दीप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन
बुढ़ाना। कस्बे के डीएवी डिग्री कॉलेज में सांस्कृतिक गतिविधियों के अंतर्गत कलात्मक प्रतिभा निखारने के लिए छात्र-छात्राओं की पोस्टर और दीप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र व छात्राओं ने दीपावली महापर्व को लक्ष्य करते हुए सुंदर और सार्थक पोस्टरों का चित्रण किया। छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण की रक्षा करते हुए पर्व मनाने की आह्वान किया। दीप सज्जा प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपने हुनर दिखाए। प्रतियोगिता में शिक्षा विभाग, कला वर्ग, वाणिज्य वर्ग एवं विज्ञान वर्ग के छात्र व छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में स्वाति, पिंकी जैन, श्रुति, काजल, आकांक्षा, प्रताप, विभूति, गुड्डन, नेहा, अनिता व शिवानी शर्मा ने विशेष स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय के सचिव अरविंद कुमार व डॉ. संगीता चौधरी ने छात्र व छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें दीपावली की शुुुभकामनाएं भी दी।