फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गणपति जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा

गणपति जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा

Wed, 12 Sep 2018 12:34 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
गणपति जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा
मुजफ्फरनगर। गणपति जन्मोत्सव पर शहर में भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। गणपति धाम मंदिर परिवार 13 से 22 सितंबर तक गणपति जन्मोत्सव मनायेगा। रथयात्रा में बैंडबाजों के साथ भव्य झांकियां शामिल रहेगी।
विज्ञापन

भरतिया कॉलोनी स्थित गणपति धाम मंदिर प्रांगण में पत्रकार वार्ता में पदाधिकारियों भीमसेन कंसल, योगेंद्र गर्ग, अशोक गर्ग ने बताया कि विघ्न विनाशक सिद्धि विनायक भगवान गणपति का जन्मोत्सव 13 सितंबर से 22 सितंबर तक धूमधाम से मनाया जायेगा। भगवान श्री गणपति का नयनाभिराम स्वर्ण श्रंगार, 56 भोग और भगवान गणपति का रजत पालना इस उत्सव के विशेष आकर्षण होंगे। मंदिर को मनमोहक लाइट, फूलों से सजाया जाएगा। 13 सितंबर को प्रात: 10 बजे विशाल शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होगी। शोभायात्रा में माता अन्नपूर्णा रसोई, माता पार्वती की डोली, श्री राधा कृष्ण की मनमोहक झांकियां, शिवजी की झांकियां, खाटू श्याम का विशाल रथ, 25 झांकियां, आठ बैंड और आतिशबाजी यात्रा का मुख्य आकर्षण रहेंगे। बधाई उत्सव 14 सितंबर को मनाया जाएगा। 21 सितंबर तक दैनिक पूजा अर्चना विद्वान आचार्यों द्वारा की जाएगी। 22 सितंबर को भगवान गणपति के विसर्जन के साथ इस जन्मोत्सव का समापन होगा। भीमसेन कंसल ने कहा कि कोई भी व्यक्ति दैनिक पूजा में भाग ले सकता है। योगेंद्र गर्ग, अशोक गर्ग, अनिल गोयल, जेपी, कैलाश चन्द्र ज्ञानी, सोमप्रकाश कुच्छल, अंबरीश सिंघल, विनोद राठी, बृज गोपाल छारिया, विपिन, बिजेंद्र, नरेश अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, कुलदीप शर्मा, लक्की, संजय, गोल्डी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed