{"_id":"5b85a16a42c792465e1e98b1","slug":"131535484266-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैठ में दूसरे समुदाय के ठेली वाले ने बाप व बेटे को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैठ में दूसरे समुदाय के ठेली वाले ने बाप व बेटे को पीटा
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैंठ में दो समुदाय के लोग भिड़े
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। साप्ताहिक पैंठ में चप्पल व जूता विक्रेता के सामने दूसरे समुदाय के युवक ने फलों की ठेली लगा दी। विरोध करने पर ठेली वाले ने विक्रेता के साथ मारपीट कर दी। विक्रेता का पिता भी पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट प्रारंभ कर दी गई। ठेली वाले ने सूचना देकर अपने गांव से लाठी डंडे लेकर लोगों को बुला लिया, जिसको लेकर पैठ में हंगामा खड़ा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में करने को लाठियां फटकार करके भीड़ को खदेड़ दिया। इस तरह से बवाल होते होते बाल बचा। पुलिस ने ठेली वाले सहित दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
कस्बे के मोहल्ला खटिकान निवासी मोहित पुत्र श्याम सिंह जूते व चप्पल बेचने का कारोबार करता है। पड़ाव चौक पर प्रत्येक मंगलवार को साप्ताहिक पैंठ लगती है। मोहित ने पैठ में जूते व चप्पल बेचने के लिए फड़ लगा रखा था। शाम के समय गांव रसूलपुर गढ़ी निवासी अहसान फलों की ठेली लेकर आया और मोहित के फड़ के सामने लगा दी। मोहित ने ठेली लगाने का विरोध किया तो अहसान ने उसके साथ मारपीट कर दी। मोहित का पिता भी मौके पर पहुंचा तो अहसान ने श्याम सिंह के साथ भी मारपीट करनी प्रारंभ कर दी। इसके बाद अहसान फोन पर अपने गांव में झगड़े की खबर दी। खबर मिलते ही गांव से दूसरे समुदाय के लोग लाठी व डंडे लेकर पैठ में पहुंचे, जिससे पैंठ में हंगामा खड़ा हो गया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मनोज चौधरी पुलिस बल को साथ लेकर पैंठ में पहुंचे। पुलिस ने लाठियां फटकार करके भीड़ को खदेड़ दिया। पुलिस की सख्ती की चलते बवाल होने से बच गया। पीड़ित श्यामसिंह ने पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस ने अहसान सहित दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पड़ाव चौक में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।