{"_id":"5b60b5604f1c1b75568b49f2","slug":"131533064544-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशालकाय अजगर निकलने से हडकंप मचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशालकाय अजगर निकलने से हडकंप मचा
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशालकाय अजगर निकलने से हड़कंप मचा
मोरना। विशालकाय अजगर द्वारा कुत्ते को निगल जाने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़कर गंगा खादर क्षेत्र में छोड़ दिया। वहीं, अजगर की उपस्थिति को लेकर किसानों व मजदूरों में दहशत व्याप्त है।
हस्तिनापुर सुरक्षित वन्य जीव अभ्यारण्य क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी के जंगल में विशालकाय अजगर को देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। किसान सतेंद्र ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह मजदूरों के साथ खेत पर कार्य कर रहा था। इसी दौरान खेत से अजीब प्रकार की आवाज सुनाई दी। निकट जाकर देखने पर दुर्गंध आ रही थी, तभी उनकी नजर विशालकाय अजगर पर पड़ी। अजगर को देख कर खेत पर कार्य कर रहे मजदूरों में भगदड़ मच गई। मजदूरों ने बताया कि उनका घरेलू कुत्ता गायब हो गया है। मजदूरों का कहना था कि उनका कुत्ता अजगर निगल गया। सूचना पर पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी सिंहराज सिंह पुंडीर की टीम ने ग्रामीणों की सहायता से अजगर को किसी प्रकार काबू करते हुए बोरे में बंद कर लिया तथा गंगा खादर क्षेत्र में छोड़ने की बात बताई। वहीं, पिछले कुछ वर्षों से खादर क्षेत्र में अजगरों के निकलने का सिलसिला जारी है। सबसे अधिक अजगर ककरौली में दिखाई पड़े हैं। जितेंद्र, रविंद्र, देवराम भगत, बागी, संजीव, सीमा, अनीता, रीगल आदि ने टीम का सहयोग किया।