फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   चितौड़ा झाल पर खुलेगा नया कृषि विज्ञान केंद्र

चितौड़ा झाल पर खुलेगा नया कृषि विज्ञान केंद्र

Wed, 01 Aug 2018 12:40 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
चितौड़ा झाल पर खुलेगा नया कृषि विज्ञान केंद्र
चितौड़ा झाल पर खुलेगा नया कृषि विज्ञान केंद्र
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
सूबे की योगी सरकार से जिले के किसानों की उन्नति को नई सौगात मिली है। जानसठ तहसील के चितौड़ा झाल पर गंग नहर के किनारे नया कृषि विज्ञान केंद्र बनेगा। सांसद डॉ संजीव बालियान ने वर्ष 2015 में केंद्र सरकार के समक्ष यह प्रस्ताव रखा था। बघरा में पहले से एक स्वामी कल्याण देव कृषि विज्ञान केंद्र संचालित है।
प्रदेश की कैबिनेट ने जनपद में दूसरे कृषि विज्ञान केंद्र की स्थापना को मंजूरी दे दी है। खेती किसानी यहां की पहचान है। किसानों को खेती की नई तकनीक से जोड़ने, फसल चक्र अपनाने और गन्ने के साथ नई फसलों के उत्पादन को बढ़ाने के उद्देश्य ने सरकार ने यह फैसला लिया है। सांसद डॉ संजीव बालियान ने केंद्रीय कैबिनेट में कृषि राज्य मंत्री रहते यह प्रस्ताव केंद्र सरकार से स्वीकृत कराया था, जिस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सहमति दे दी है। जानसठ तहसील क्षेत्र के गांव चितौड़ा में झाल के पास गंग नहर के किनारे सिंचाई विभाग की 12 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण कर कृषि विज्ञान केंद्र खोला जाएगा। वित्तीय वर्ष 2018-2019 के लिए 46 लाख रुपये का बजट भी आवंटित कर दिया गया है। शल्य विज्ञान, उद्यान विज्ञान, पौध सुरक्षा, गृह विज्ञान, पशु पालन और मृदा विज्ञान के कृषि वैज्ञानिकों के पद स्वीकृत किए गए है। इससे पहले बघरा में शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याण देव ने तत्कालीन केंद्रीय कृषि मंत्री बलराज जाखड़ और पूर्व राज्यपाल वीरेंद्र वर्मा के सहयोग से जिले में कृषि विज्ञान केंद्र की स्थापना कराई थी। बनत के जलालपुर में 80 बीघा जमीन बघरा कृषि केंद्र से जुड़ी थी। जहां अब शामली का कृषि विज्ञान केंद्र खोलने की तैयारी है। बघरा केवीए ने भूमि स्थानांतरण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

इनसेट
किसानों को मिलेगी नई राह: डॉ बालियान
मुजफ्फरनगर। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान ने बताया कि किसानों और गांव की उन्नति के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार ने जिले में एक और कृषि विज्ञान केंद्र स्थापना को स्वीकृति दी है। प्रदेश में मुजफ्फरनगर अकेला ऐसा जनपद है जहां दो कृषि विज्ञान केंद्र किसानों को खेती की नई राह दिखाएगे। वर्ष 2015 में उन्होंने यह प्रस्ताव केंद्र सरकार से स्वीकृत कराया था। हालांकि तत्कालीन सपा सरकार ने इस प्रस्ताव को ठंडे बस्ते में डाल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों में खुशी, चमकेगी खेती
जानसठ। चितौड़ा झाल पर कृषि विज्ञान केंद्र स्थापना की घोषणा से क्षेत्रीय किसानों में खुशी की लहर है। चितौड़ा ग्राम प्रधान विनोद पाल ने बताया कि यह सौगात मिलने से किसानों में खेती में नई जागरूकता आएगी। एलडीबी बैंक के चेयरमैन नरेंद्र सिंह का कहना है कि कृषि विज्ञान केंद्र खुलने से क्षेत्र में रोजगार बढ़ेगा। जंधेडी के प्रधान यजुवेंद्र उर्फ टीटू ने बताया कि केंद्र बनाने की मंजूरी देकर भाजपा सरकार ने खेती किसानी को महत्व दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed