{"_id":"5b4110314f1c1b82698b4c82","slug":"131530990641-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोरम के गौरव पहलवान ने वर्ल्ड रेसलिंग में रजत पदक जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोरम के गौरव पहलवान ने वर्ल्ड रेसलिंग में रजत पदक जीता
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर। गांव सोरम के होनहार पहलवान गौरव बालियान ने क्रोशिया में आयोजित वर्ल्ड रेसलिंग में 71 किग्रा की कुश्ती के फाइनल में बराबर रहने के बावजूद रजत पदक हासिल किया ।
खेल प्रशिक्षक मास्टर रामपाल सिंह ने बताया कि सोरम के पहलवान गौरव बालियान का चयन क्रोशिया में आयोजित वर्ल्ड रेसलिंग प्रतियोगिता में हुआ था। गौरव ने अपनी पहली कुश्ती में कजाकिस्तान के पहलवान को 6 -2 से, दूसरी कुश्ती में रूस के पहलवान को 7-4 से तथा सेमीफाइनल में अमेरिका के पहलवान को 6-5 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में उक्त पहलवान की कुश्ती जॉर्जिया के पहलवान से हुई। जिसमें दोनों ने 6-6 अंक प्राप्त किए। जिसके बाद यह कुश्ती बराबरी पर छूटी, किंतु जॉर्जिया के पहलवान को बोनस अंक मिलने के चलते उसे स्वर्ण पदक दिया गया, जबकि गौरव को रजत पदक पर ही संतोष व्यक्त करना पड़ा। इससे पहले उसने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में प्रधानमंत्री द्वारा आयोजित खेलो इंडिया प्रतियोगिता में भी एशियाड पदक विजेता पहलवान को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया था। कोच ने बताया कि वह रविवार गांव में पहुंचेगा, जहां ग्रामीण उसका स्वागत करेंगे।