{"_id":"5b328e024f1c1b6c4d8b8c37","slug":"131530039810-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलाकारों ने कॉलेज की दीवारों पर की चित्रकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलाकारों ने कॉलेज की दीवारों पर की चित्रकारी
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। ललित कला अकादमी लखनऊ के निर्देशन चल रहे कलांगन के शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों ने अपनी कला प्रतिभा कॉलेज के दीवारों पर प्रदर्शित की। एमएम इंटर कॉलेज की दीवारों को छात्र अपनी चित्रकारी से मनमोहक बना रहे हैं।
कलांगन से जुडे़ लोगों से एमएम इंटर की प्रबंध समिति ने विद्यालय की दीवारों पर चित्रकारी का अनुरोध किया था। इसके बाद प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कलाकारों ने भव्य चित्रकारी शुरू कर दी। विद्यालय की कई दीवारों पर चित्रों की माध्यम से अपनी भावनाओं को उकेरा। जैन डिग्री कॉलेज की लवानिका ने आदिवासी रुपांकरों एवं रंग विधान के द्वारा चार खंडों में सुंदर चित्रकारी की। ज्योति, भावना, पिंकी, मोनिका, अनमोल, देवदयाल, विकुल धीमान विद्यालय को चित्रित करने के लिए परिश्रम कर रहे हैं। संयोजक डॉ. महावीर सिंह ने कहा कि यदि विद्यालय में कलात्मक वातावरण बना रहे तो विद्यार्थी सकारात्मक वृत्तियों में लग जाएंगे। अनुशासन की समस्या स्वयं सुधर जायेगी। डॉ. राजबल सैनी ने कहा कि एक जुलाई को विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट दिए जाएंगे।