{"_id":"5afdc9674f1c1b5a798b4a2f","slug":"131526581607-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिपो ने 12 कर्मचारियों ने संविदा समाप्त करने को नोटिस भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिपो ने 12 कर्मचारियों ने संविदा समाप्त करने को नोटिस भेजा
Updated Fri, 18 May 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12 संविदा कर्मियों को सेवा समाप्ति का नोटिस भेजा
खतौली। रोडवेज डिपो ने 12 चालकों व परिचालकों को ड्यूटी पर नहीं आने पर उनकी संविदा समाप्त करने का नोटिस भेजा है। एआरएम ने 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।
एआरएम रणजीत सिंह ने बताया कि चालक जितेंद्र, सुनील, योगेंद्र, संजीव, जीत सिंह, कर्णवाल, महिपाल, धर्मवीर, यशपाल और परिचालक सुंदरलाल, लिखिन व धर्मबीर पिछले कई दिनों से ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं। नतीजतन डिपो की12 बसों का संचालन बंद है, जिससे डिपो को काफी नुकसान हो रहा है। ड्यूटी पर नहीं आने पर इन चालक व परिचालकों को संविदा समाप्त करने का नोटिस भेजा गया है। एआरएम ने इनसे 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण भी मांगा है। डिपो में 74 बसों का संचालन होता है। डिपो में 111 चालक तैनात थे, जिनमें में 11 चालकों की संविदा समाप्त कर उनको निकाल दिया गया था। इसके अलावा डिपो में 104 परिचालक हैं। एआरएम ने बताया कि अगर चालक व परिचालक ड्यूटी पर नहीं लौटे तो इनकी संविदा समाप्त कर दी जाएगी।