{"_id":"5af886304f1c1bd9408b503e","slug":"131526236720-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन निगम के आरएम पर भ्रष्टाचार के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन निगम के आरएम पर भ्रष्टाचार के आरोप
Updated Mon, 14 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। रोडवेज की अनुबंधित बसों के मालिकों ने सहारनपुर के आरएम और मुजफ्फरनगर के एआरएम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। निगम को नुकसान पहुंचाने और निजी लाभ करने का आरोप लगाया है। इन लोगों ने रोडवेज पर धरना भी दिया।
अनुबंधित बस मालिकों ने अधिकारियों पर निजी स्वार्थ सिद्ध करने और निगम आर्थिक नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। अधिकारी अनुबंधित बसों को परिचालक देने में असमर्थता जता रहे हैं। मालिकों और निगम दोनो को भारी हानि हो रही है। आरएम और एआरएम एक दूसरे पर टाल रहे हैं। डिपों में अनुबंधित बसों को जो डीजल मिलता है, उसमें लंबी कतार लग जाती है। समय का भारी नुकसान होता है। आईओसी डीजल के रेट न देकर बाहरी पंपों के रेट पर डीजल दिया जा रहा है। वाहनों को दिए जाने वाले डीजल पर टीडीएस काटा जा रहा है। शासन का ऐसा कोई आदेश नहीं है। बिल भुगतान में भी मन मर्जी की जा रही है। चेतावनी दी है कि समस्या का निराकरण नहीं होने पर भूख हड़ताल की जाएगी। मौके पर अध्यक्ष प्रवीण जैन, सचिव अमित गोयल, अवनीश गर्ग, संजीव कुमार, मुन्नी देवी, शिमला देवी, ब्रजवीर सिंह, ओमपाल, सचिन कुमार, प्रमोद कुमार आदि रहे।