{"_id":"5adb90474f1c1b9b098b5c16","slug":"131524338759-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ भारत सुंदर भारत पर कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ भारत सुंदर भारत पर कार्यशाला
Updated Sun, 22 Apr 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता के लिए प्रेरित करना हमारा कर्तव्य
मुजफ्फरनगर। डीएवी इंटर कॉलेज में स्काउट गाइड के तत्वाधान में स्वच्छ भारत सुंदर भारत अभियान के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। स्वच्छता पर स्लोगन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
जिला मुख्य आयुक्त शिव कुमार यादव ने कहा कि हमें यदि दूसरों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करना है तो स्वयं आगे आना होगा। हमारा नगर स्वच्छ और सुंदर हो हमें स्वयं अपने आसपास अपने विद्यालय आदि की स्वच्छता पर स्वयं ध्यान देना होगा। कार्यक्रम अधिकारी बलजीत सिंह ने कहा कि स्काउट गाइड के स्वयं सेवकों को आगे आकर स्वच्छता कार्यक्रम को आगे बढ़ाना है। कार्यशाला के प्रभारी अमित सैनी, भारत भूषण अरोरा, रेनू गर्ग, प्रभा दहिया, राजीव गौतम ने स्वच्छता के तरीकों, साधनों आदि के विषय में बताया। कार्यक्रम के तहत नगर के मुख्यमार्गों से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ अमरजीत सिंह सिडाना, बलजीत सिंह, अशोक बाटला, अशोक कंसल, श्याम सिंह सैनी, ललित अग्रवाल, विनोद कुमार, संतोष कुमार, चंद्रमोहन शर्मा, सुनील दयाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। कार्यक्रम में वैदिक पुत्री, जैन कन्या मंडी, भागवंती विद्या मंदिर, सरस्वती विद्या मंदिर, डीएवी इंटरक, ग्रेन चेम्बर, शामली और सहारनपुर के छात्र-छात्रा शामिल रहे। शिविर में गीता, गुंजन, हरिओम पंवार, अरुण धीमान, ललित, साक्षी आदि का सहयोग रहा।