{"_id":"5ad647e14f1c1b3a0b8b503c","slug":"131523992545-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम स्वराज अभियान में शामिल होंगे भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम स्वराज अभियान में शामिल होंगे भाजपाई
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम स्वराज अभियान में शामिल होंगे भाजपाई
मुजफ्फरनगर। भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विमल शर्मा ने कहा कि पांच मई तक चलने वाले ग्राम स्वराज अभियान में पार्टी के कार्यकर्ता भी शामिल रहे। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाने में सहयोग करें।
रुडकी रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक में विमल शर्मा ने कहा कि कार्यक्रमों की सफलता के लिए अधिकारियों से तालमेल बैठाया जाए। 18 अप्रैल को स्वच्छ भारत पर्व जिले के प्रत्येक मंडल, सेक्टर, बूथ स्तर पर मनाया जाएगा। संयोजक जिला मंत्री प्रवीण शर्मा रहेंगे। सह संयोजक अचिंत मित्तल को बनाया गया। उज्ज्वला पंचायत कार्यक्रम का संयोजक हरीश अहलावत, किसान कल्याण का विनीत कात्यान, शक्ति दिवस का सुनील सिंघल, आयुष्मान भारत का शरद शर्मा को संयोजक बनाया। जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ गरीब पात्रों को मिले, भाजपा कार्यकर्ता इसमें अपनी अहम भूमिका निभाएं। बैठक में शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल, देशबंधु तोमर, सतीश खटीक, राजकुमार छाबडा, बबीता गुप्ता, प्रवीण शर्मा, मनोज, संजय गर्ग, सुलोचना कोरी, सुशील त्यागी, अनीता शर्मा, दीपा कौशिक, राजीव शर्मा, सुनील शर्मा, सुनील दर्शन, रोहताश पाल आदि रहे।