{"_id":"5ad4f83b4f1c1b46098b4eea","slug":"131523906619-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरनावली गांव में भाजपा का सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरनावली गांव में भाजपा का सम्मेलन
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना। सरनावली गांव में हुए भाजपा के महासम्मेलन में सभी वक्ताओं ने सरकार की योजनाओं का गुणगान किया। कहा कि सरकार की जनहित कारी योजनाओं से प्रत्येक वर्ग को लाभ मिलेगा।
तहसील क्षेत्र के गांव सरनावली में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा महासम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एवं पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि भाजपा सरकार में सर्वसमाज हित का कार्य हो रहा हैं। केंद्र सरकार ने जो जनहित की योजनाएं चलाई हैं उनसे प्रत्येक वर्ग को लाभ मिला है। उधर, क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक ने कहा कि उज्जवला एवं जनधन योजनाओं से अंतिम व्यक्ति तक सरकार ने रोशनी पहुंचाई है। सरकार सभी वर्गों के बारे में सोचकर कार्य कर रही है। भाजपा नेता नितिन मलिक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार में कानून का राज कायम है। अध्यक्षता शोभाराम तथा संचालन डा. अनिल शर्मा ने किया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह पाल, ग्राम प्रधान कुलदीप कुमार, शाहपुर नगर पंचायत के चेयरमैन प्रमेश सैनी, जिला पंचायत सदस्य अंजलि मलिक, मोनू मलिक, उदयवीर मलिक, यशपाल कश्यप, सुरेंद्र मलिक, बिजेंद्र ठाकुर, महेश ठाकुर आदि मौजूद रहे।