{"_id":"5ad3a1af4f1c1b6d098b4a74","slug":"131523818927-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने कैंडल मार्च निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने कैंडल मार्च निकाला
Updated Mon, 16 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं ने कैंडल मार्च निकाला
जानसठ। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आठ वर्षीय बच्ची के साथ गैंगरेप कर उसकी हत्या करने के विरोध में सामाजिक संगठन की महिलाओं ने कस्बे में कैंडल मार्च निकालकर रोष जताया।
शनिवार की देर रात सामाजिक कार्यकर्ता विभा सिंह के नेतृत्व में महिलाओं ने कैंडल मार्च निकालकर जम्मू-कश्मीर के कठुआ में गैंगरेप कर बच्ची की हत्या पर दुख प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन धारण किया गया। कस्बे के मोहल्ला मंगल बाजार, शिव चौक से कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च ब्लाक में स्वतंत्रता सेनानियों की याद में बने स्तंभ पर मोमबत्ती जलाकर विरोध जताया गया। सामाजिक कार्यकर्ता विभा सिंह ने कहा कि देश में महिलाएं तथा बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। सरकार को उनको सुरक्षा देने व दुष्कर्म तथा छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ा कानून बनना चाहिए। पूर्व चेयरमैन की पत्नी नीना तंवर ने कहा कि आज महिलाएं देश में सुरक्षित नहीं है और सरकारें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही हैं। कैंडल मार्च में कल्पना, रेखा सिंह, मंजू तंवर, भावना, कंचन, बबीता, प्रेमवती, सुषमा, कविता आदि महिलाएं मौजूद रहीं।